* कोरिया जिले में संचालित समर्थ एवं निजात अभियान तहत थाना चरचा के आबकारी अधिनियम में अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर अंकुश कसने तथा संलिप्त व्यक्तियों पर कार्यवाही करने पर एसपी कोरिया के मार्गदर्शन पर मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम फुलपुर निवासी शिवमंगल तिर्की कांवर में ढोकर अवैध हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बिक्री करने हेतु मुखबीर सूचना पर तत्काल हमराह स्टॉफ गवाहों को तलब कर साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर देखे तो कुछ ही समय बाद बताये हुलिया के व्यक्ति सामने से आते दिखा जो पुलिस को देखकर अपने कांवर में ढोये सामाने को लेकर भगाने लगा।
जिससे पुलिस गवाहों के साथ घेराबंदी दौड़ा कर पकड़ा गया। जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर उसके पास रखे कांवर के दोनों तरफ लटकाये प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली गई बोरी के अन्दर एक हरे रंग का 15 लीटर वाला जरीकेन तथा एक नीले रंग का 20 लीटर वाले जरिकेन में अवैध हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब लगभग 35 लीटर कीमती 7000.00 रू.का मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही को कोरिया पुलिस ने अपराध कायम कर गिरफ्तार किया।