Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वृद्धजनों का अनुभव और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का आधार : कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल
    समाचार

    वृद्धजनों का अनुभव और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का आधार : कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल

    By Tv36 HindustanOctober 1, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :-वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में राजीव गांधी इंडोर ऑडोटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ वंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में वरिष्ठजनों एवं वृद्धजनों को शॉल ,श्रीफल, पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित करते हुए सभी को वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दी।


    कार्यक्रम में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल,महापौर संजू देवी राजपूत,सभापति नगर निगम नूतन सिंह ठाकुर,कलेक्टर कुणाल दुदावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन, नगर पालिक निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय,गोपाल मोदी, डॉ राजीव सिंह,अध्यक्ष सियान सदन जे के तिवारी,अजय चंद्रा,योगेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थितt रहे।


    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि माता-पिता तुल्य वृद्धजनों का सम्मान करना गर्व की बात है। उनका सम्मान करना हम सबका दायित्व है। वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक एवं अमूल्य संस्कृति के धरोहर है। उनके मार्गदर्शन में ही हम सब आगे बढ़ते है। उनका आशीर्वाद बहुमूल्य धन है। इनका देखभाल सरकार और समाज दोनों की ही जिम्मेदारी है। वृद्धजनों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सरकार द्वारा वृद्धजनों हेतु अनेक लाभकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही जिले में उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनेक कल्याणकारी कार्य किए गए हैं। डीएमएफ से वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। नगर के सियान सदन में वृद्धजनों की सहूलियत हेतु वातानुकुलित एसी सहित अन्य सुविधा भी सुनिश्चित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में निरंतर सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 की संकल्पना को पूरा करने का कार्य छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार कर रही है।

    प्रदेश सरकार द्वारा गरीब,किसान, महिला,युवा और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। वृद्धजनों को वृद्धापेंशन से सामाजिक सुरक्षा, व्यवन्दन कार्ड से निःशुल्क स्वास्थ्य इलाज का लाभ दिया जा रहा है।
    कोरबा जिले में जिला खनिज न्यास के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों को गति मिली है। इसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल भवनों,स्वास्थ्य सुविधाओं, आश्रम-छात्रावासों, पुल-पुलिया सहित अनेक विकास कार्य कराए जा रहे हैं।वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए भी जिला खनिज न्यास से स्वीकृति दी गई है। 15 अक्टूबर के बाद सड़क मरम्मत,डामरीकरण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

    विधायक कटघोरा ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज के अनुभव, ज्ञान और संस्कारों की समृद्ध पूंजी हैं। समाज निर्माण और विकास में उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित किया वे एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने के साथ ही समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। नई पीढ़ी को वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन से सीख लेनी चाहिए। बुजुर्गों ने अपने बच्चों और समाज के भविष्य के लिए पूरा जीवन समर्पित किया है, इसलिए उनके बेहतर स्वास्थ्य,खान-पान और देखभाल के साथ उन्हें परिवार में सम्मान, स्नेह और अपनापन मिलना चाहिए।आज हम युवा हैं, लेकिन समय के साथ हम भी इसी अवस्था में पहुंचेंगे। जनप्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन हमें सही दिशा प्रदान करता है। आज का दिन उनके अधिकारों, सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का अवसर है।


    महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज के लिए अनुभव, ज्ञान और संस्कारों का महत्वपूर्ण आधार हैं। माता-पिता और बुजुर्ग अपने बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और संस्कारों के लिए पूरा जीवन समर्पित करते हैं। परिवार में बच्चों को जीवन की पहली सीख और संस्कार भी उन्हीं से मिलते हैं।वृद्धजनों की सेवा, सम्मान और गरिमा की रक्षा करना परिवार के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। परिवार में बुजुर्गों को सम्मान, स्नेह और अपनापन मिलने से आपसी प्रेम, संस्कार और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

    गोपाल मोदी ने कहा कि वृद्धजन दिवस केवल एक दिन वृद्धजनों के सम्मान तक सीमित नहीं है, यह हमें हर दिन उनके प्रति सम्मान, स्नेह और संवेदनशीलता बनाए रखने का संदेश देता है। हमारे बुजुर्ग अपनी जीवनभर की सीख और अनुभव से नई पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करते हैं। माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी भारतीय संस्कृति और संस्कारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को वरिष्ठजनों के अनुभवों से सीख लेकर उनके प्रति सम्मान और सेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाना चाहिए।

    कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज के लिए अनुभव और ज्ञान का समृद्ध स्रोत हैं। उनके जीवन का अनुभव समाज के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करता है। वृद्धजनों के सम्मान और गरिमा की रक्षा करना परिवार के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है।वृद्धजनों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। हमारी भारतीय संस्कृति और संस्कारों की विशेषता है कि आज भी बच्चे अपने माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करते हैं।सभी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकतानुसार श्रवण यंत्र एवं वॉकिंग स्टिक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया तथा स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी।

    Post Views: 115

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीजी कॉलेज में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Next Article सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकृत पेंशन स्वीकृति आदेश,आयुष्मान कार्ड,फूड बास्केट और अन्य योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को प्रदान किए गए
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    विपक्ष के नेता ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा, बोले- महंगाई अभी और बढ़ने वाली है, आप इसे रोक नहीं…

    October 1, 2026

    प्रदेश के पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया है गहरा दुःख…

    October 1, 2026

    सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकृत पेंशन स्वीकृति आदेश,आयुष्मान कार्ड,फूड बास्केट और अन्य योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को प्रदान किए गए

    October 1, 2026

    पीजी कॉलेज में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विपक्ष के नेता ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा, बोले- महंगाई अभी और बढ़ने वाली है, आप इसे रोक नहीं…
    • प्रदेश के पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया है गहरा दुःख…
    • सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकृत पेंशन स्वीकृति आदेश,आयुष्मान कार्ड,फूड बास्केट और अन्य योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को प्रदान किए गए
    • वृद्धजनों का अनुभव और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का आधार : कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल
    • पीजी कॉलेज में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?