Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शेयर बाजार में हाहाकार पर बोले एक्सपर्ट्स, NDA सरकार के गठन होने पर थमेगी उठापटक, गठबंधन सरकारों में बाजार ने दिया बेहतर रिटर्न…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    शेयर बाजार में हाहाकार पर बोले एक्सपर्ट्स, NDA सरकार के गठन होने पर थमेगी उठापटक, गठबंधन सरकारों में बाजार ने दिया बेहतर रिटर्न…

    By Tv 36 HindustanJune 5, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- लोकसभा चुनावों में बड़ा उलेटफेर हो गया. बीजेपी अपने दम पर चुनावों में बहुमत जुटाने में नाकामयाब रही. शेयर बाजार में इस नतीजे के चलते मायूसी छा गई जिसके चलते भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में अंकों के लिहाज से सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली. केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनने के आसार लेकिन ये सरकार सहयोगी दलों के सहारे एनडीए की होगी. बाजार के जानकारों का कहना है आने वाले दिनों में मार्केट में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है और इंडिया Vix में रिकॉर्ड उछाल इस बात की तस्दीक भी कर रहा है जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया है लेकिन इस उठापटक के अगले कुछ दिनों में थमने के बाद बाजार में तेजी लौट सकती है.

    बाजार में लौटेगी तेजी
    मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के ब्रोकिंग डिस्ट्रीब्यूशन के एमडी सीईओ अजय मेनन ने कहा, वोट काउंटिंग के ट्रेंड में मौजूदा एनडीए सरकार की सीटों में कमी के चलते भारतीय इक्विटी मार्केट लुढ़क गया. उन्होंने कहा कि बाजार का मुख्य ट्रेंड इस ओर इशारा कर रहा कि अगले कुछ दिनों में उठापटक के थमने के बाद इसमें तेजी लौट सकती है. लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक एनडीए सरकार कम सीटों के साथ सत्ता में वापसी कर सकती है.

    अजय मेनन के मुताबिक उठापटक के थमने के बाद बाजार मैक्रो और मजबूत आधार पर फोकस करेगा जो कि बेहद मजबूत है. उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद अगले कुछ हफ्तों में सरकार पहली और पूर्ण बजट वित्त वर्ष 2024-24 के लिए पेश करेगी जिसमें कैपिटल एक्सपेंडिचर, मैन्युफैकचरिंग, गावों, खपत और क्रेडिट लेंडिंग बढ़ाने पर फोकस करेगी. अगले कुछ दिनों में सरकार का गठन और आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी चर्चा के केंद्र में होगा.

    गठबंधन सरकारों में बाजार ने दिया बेहतर रिटर्न
    वैल्यूस्टॉक्स के फाउंडर और स्मॉलकेस मैनेजर शैलेश सर्राफ ने कहा, बाजार चुनावों पर नहीं मुनाफे पर चलता है. 10 साल पहले भी देश में गठबंधन सरकारें थीं और उस दौरान भी बाजार ने शानदार रिटर्न दिया था. उन्होंने कहा, अच्छी बात ये है कि नरेंद्र मोदी अभी भी मौजूद हैं और मार्च तिमाही में सबसे ज्यादा प्रॉफिट देखने को मिला है. विंडमिल कैपिटल के सीनियर डायरेक्टर और स्मॉलकेस मैनेजर नवीन केआर ने कहा, जब तक सरकार का गठन नहीं हो जाता छोटी अवधि में उतार चढ़ाव बना रहेगा. उन्होंने कहा अगर एनडीए सरकार बनाती है और उसके पास प्रमुख मंत्रालय रहता है तो बाजार के लिए ये सुखद रहेगा. तोलानी इंवेस्टमेंट पार्टनरशिप्स के फाउंडर और स्मॉलकेस मैनेजर हर्ष तोलानी ने कहा, जो भी सरकार बनती है, भारत की ग्रोथ स्टोरी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

    विदेशी निवेश में आएगा उछाल
    फिडेलफोलियो के फाउंडर और स्मॉलकेस मैनेजर किसलय उपाध्याय ने कहा, कमजोर बहुमत के साथ एनडीए सरकार फिर से बनती है तो उसके बावजूद बाजार में अगले हफ्ते में 5 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है. हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेश जो आने का इंतजार कर रहा था वो तेजी के साथ आ सकता है. मई महीने में 25000 करोड़ रुपये का आउटफ्लो देखने को मिला लेकिन 5 से 6 महीने में 1.5 ट्रिलियन तक का इंफ्लो देखने को मिल सकता है.

    Post Views: 590

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबना रहे है AC खरीदने का प्लेन, मात्र ₹3,000 खर्च कर घर लाएं रेंटल AC, इस ट्रिक से होगी हजारों रुपये की बचत…
    Next Article अमेठी से स्मृति ईरानी की हार और किशोरी लाल शर्मा की जीत पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    डिमर्जर के बाद पहली बार बालको पहुंचे हेब्बर दंपती, एल्युमिनियम कारोबार के विस्तार पर मंथन…

    September 9, 2026

    यहां गूंजी साक्षरता की आवाज, विद्यार्थियों ने दिया ‘पूर्ण साक्षर गांव’ का ये संदेश…

    September 9, 2026

    पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू, श्राद्ध से पहले ही निपटा लें घर के ये 5 जरूरी काम, वरना रह जाएगी तैयारी अधूरी…

    September 9, 2026

    IPL फ्रेंचाइजी अब BBL में लगाएंगी पैसा इस बड़े फैसले से बदलेगा क्रिकेट का खेल, समझें पूरा मामला…

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • डिमर्जर के बाद पहली बार बालको पहुंचे हेब्बर दंपती, एल्युमिनियम कारोबार के विस्तार पर मंथन…
    • यहां गूंजी साक्षरता की आवाज, विद्यार्थियों ने दिया ‘पूर्ण साक्षर गांव’ का ये संदेश…
    • पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू, श्राद्ध से पहले ही निपटा लें घर के ये 5 जरूरी काम, वरना रह जाएगी तैयारी अधूरी…
    • IPL फ्रेंचाइजी अब BBL में लगाएंगी पैसा इस बड़े फैसले से बदलेगा क्रिकेट का खेल, समझें पूरा मामला…
    • व्यापार में लाभ के संकेत, कुछ राशियों को विवाद और जोखिम से रहना होगा सावधान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?