Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमेठी से स्मृति ईरानी की हार और किशोरी लाल शर्मा की जीत पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    अमेठी से स्मृति ईरानी की हार और किशोरी लाल शर्मा की जीत पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा…

    By Tv 36 HindustanJune 5, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी:- लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन द्वारा प्रशंसनीय प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी, वहीं मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज बीजेपी का घमंड समाप्त हो गया.

    इस बीच राहुल गांधी से पत्रकारों ने सवाल किया कि अमेठी में किशोरी लाल शर्मा जीत गए, लेकिन जब कांग्रेस ने उन्हें अमेठी से स्मृति ईरानी के विरोध में चुनावी मैदान में उतारा था, तब बीजेपी नेताओं ने कहा था कि राहुल गांधी डर गए हैं.

    इस पर राहुल ने कहा, बीजेपी की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वो लोगों की रिस्पेक्ट नहीं करती है. बीजेपी को नहीं पता है कि किशोरी लाल शर्मा पिछले 40 सालों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं. उनका अमेठी की जनता से पुराना नाता रहा है. वो अमेठी की जड़ों से वाकिफ हैं. इस तरह से अमेठी की जनता ने बीजेपी द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी का करारा जवाब दिया है.

    बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में अमेठी से बीजेपी ने जहां स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा था. वहीं, कांग्रेस ने राहुल को ना उतारकर किशोरी लाल शर्मा पर दांव लगाया था. किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी से स्मृति ईरानी को मात दी. इस पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा था कि राहुल गांधी स्मृति ईरानी से डरकर अमेठी छोड़ कर रायबरेली भाग गए, जो कि किसी भी मायने में उचित नहीं है, लेकिन इस चुनाव में अमेठी की जनता ने स्मृति ईरानी को नकार कर किशोरी लाल को अपना नेता चुना है.

    यही नहीं, बीजेपी ने कहा था कि राहुल गांधी जिस तरह 2019 में अमेठी में हारे थे, उसी तरह रायबरेली में भी हारेंगे, लेकिन इस चुनाव में राहुल रायबरेली के साथ-साथ वायनाड से भी जीत का परचम लहराने में सफल रहे.

    Post Views: 1,120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशेयर बाजार में हाहाकार पर बोले एक्सपर्ट्स, NDA सरकार के गठन होने पर थमेगी उठापटक, गठबंधन सरकारों में बाजार ने दिया बेहतर रिटर्न…
    Next Article 240 सीटों पर जीत के साथ BJP के कितने सांसद हारे, कांग्रेस के कितने जीते, जानिए किस पार्टी को मिली कितनी सीट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    डिमर्जर के बाद पहली बार बालको पहुंचे हेब्बर दंपती, एल्युमिनियम कारोबार के विस्तार पर मंथन…

    September 9, 2026

    यहां गूंजी साक्षरता की आवाज, विद्यार्थियों ने दिया ‘पूर्ण साक्षर गांव’ का ये संदेश…

    September 9, 2026

    पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू, श्राद्ध से पहले ही निपटा लें घर के ये 5 जरूरी काम, वरना रह जाएगी तैयारी अधूरी…

    September 9, 2026

    IPL फ्रेंचाइजी अब BBL में लगाएंगी पैसा इस बड़े फैसले से बदलेगा क्रिकेट का खेल, समझें पूरा मामला…

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • डिमर्जर के बाद पहली बार बालको पहुंचे हेब्बर दंपती, एल्युमिनियम कारोबार के विस्तार पर मंथन…
    • यहां गूंजी साक्षरता की आवाज, विद्यार्थियों ने दिया ‘पूर्ण साक्षर गांव’ का ये संदेश…
    • पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू, श्राद्ध से पहले ही निपटा लें घर के ये 5 जरूरी काम, वरना रह जाएगी तैयारी अधूरी…
    • IPL फ्रेंचाइजी अब BBL में लगाएंगी पैसा इस बड़े फैसले से बदलेगा क्रिकेट का खेल, समझें पूरा मामला…
    • व्यापार में लाभ के संकेत, कुछ राशियों को विवाद और जोखिम से रहना होगा सावधान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?