Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देश में कोरोना का विस्फोट, बीते 24 घंटे में 1,68,063 नए मरीज का हुआ पहचान
    कोरोना समाचार

    देश में कोरोना का विस्फोट, बीते 24 घंटे में 1,68,063 नए मरीज का हुआ पहचान

    By Tv 36 HindustanJanuary 11, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,68,063 नए मामले आए, 69,959 रिकवरी हुईं और 277 लोगों की कोरोना से मौत हुई.

    कुल मामले: 3,58,75,790

    सक्रिय मामले: 8,21,446

    कुल रिकवरी: 3,45,70,131

    कुल मौतें: 4,84,213

    कुल वैक्सीनेशन: 1,52,89,70,294

    हफ्ते में नौ गुना बढ़ गए मरीज

    देश में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. लगातार बढ़ रहे मामलों ने तीसरी लहर के साथ लोगों के बीच चिंता भी बढ़ा दी है. कई राज्यों में प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर प्रतिबंध भी लगाए जा रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की अंडरट्रीटमेंट मामलों की संख्या में काफी इजाफा देखा गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 2 घंटे में एक्टिव मामलों में नौ गुना बढ़ोतरी देखी गई है.

    दरअसल पिछले महीने की 27 को देश में 81 हजार एक्टिव मामले दर्ज किए गए थे जो अब यानी दो हफ्तों में बढ़कर 7 लाख 23 हजार से भी ज्यादा हो गई है. वहीं दूसरी तरफ कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं.

    मुंबई मायानगरी में कोरोना के 13,648 मामले दर्ज

    राज्यों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों को देखें तो फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमण मुंबई में ही हो रहा है. वहीं पिछले 24 घंटे में कोविड के 13,648 मामले दर्ज किए गए जबकि इस जानलेवा बीमारी ने पांच लोगों की जान ले ली. पूरे महाराष्ट्र में आज कोरोना के 33,470 नए मामले दर्ज किए गए जबकि आठ लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

    दिल्ली में बीते सोमवार को कोविड संक्रमितों के 19,166 नए दर्ज किए गए. राजधानी में कोविड के कुल 65,806 एक्टिव मरीज हैं. इन अंडरट्रीटमेंट लोगों में से 44,028 लोग होम आइसोलेशन में अपना इलाज करवा रहे हैं जबकि 1912 अस्पताल में भर्ती हैं.

    यूपी में कोरोना के 8 हजार से ज्यादा मामले

    वहीं यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,334 नए मामले सामने आए जबकि, 335 लोग डिस्चार्ज हुए. वहीं यहां पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत हुई. वहीं यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यहां फिलहाल 33,946 एक्टिव केसेज हैं.

    बिहार की बात करें को वहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,737 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में 20,938 एक्टिव केस है. पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19,286 मामले सामने आए हैं जबकि इस वायरस की चपेट में आकर 16 लोगों ने अपनी जान गवां दी. गुजरात में एक दिन में कोविड-19 के 6,097 नए केस आए हैं जबकि दो लोगों की मौत हो गई है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोविड टीकाकरण में 152.89 करोड़ टीके लगे
    Next Article लोहड़ी पर्व से जुड़ी ये मान्यताएं जरूर जानें
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बीजेपी का राज्यव्यापी आदोलन का ऐलान महिलाएं सिर्फ फूल नहीं, आग की…

    April 22, 2026

    मोदी को ‘आतंकी’ कहने पर घिरे खरगे, सफाई दी लेकिन सियासी आग और भड़क धधक उठी…

    April 22, 2026

    यहां गर्मी से बेहाल हुआ जंगल का राजा, दहाड़ हुई सुस्त; इस के मैत्री बाग में ‘शावर’ से लेकर खुद को ठंडा कर रहे टाइगर…

    April 22, 2026

    पीथमपुर में वेस्ट डिस्पोजल कंपनी में लगी भीषण आग; दूर-दूर तक दिखी आग की लपटें, तेज धमाकों से दहशत…

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बीजेपी का राज्यव्यापी आदोलन का ऐलान महिलाएं सिर्फ फूल नहीं, आग की…
    • मोदी को ‘आतंकी’ कहने पर घिरे खरगे, सफाई दी लेकिन सियासी आग और भड़क धधक उठी…
    • यहां गर्मी से बेहाल हुआ जंगल का राजा, दहाड़ हुई सुस्त; इस के मैत्री बाग में ‘शावर’ से लेकर खुद को ठंडा कर रहे टाइगर…
    • पीथमपुर में वेस्ट डिस्पोजल कंपनी में लगी भीषण आग; दूर-दूर तक दिखी आग की लपटें, तेज धमाकों से दहशत…
    • आज का राशिफल आज ऐसा रहेगा आपका दिन, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?