Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गर्मियों में आंखों की जलन ने कर दिया है बुरा हाल अपनाएं ये नुस्खा मिनटों में मिलेगा आराम…
    समाचार

    गर्मियों में आंखों की जलन ने कर दिया है बुरा हाल अपनाएं ये नुस्खा मिनटों में मिलेगा आराम…

    By Tv36 HindustanApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– गर्मियों में तेज धूप, उमस और गर्म हवाएं अक्सर हमारी आंखों पर बुरा प्रभाव डालती है। इसके अलावा आज के डिजिटल युग में लोगों को घंटों काम या पढ़ाई के सिलसिले में स्क्रीन के आगे बैठना पड़ता है। यही कारण है कि डिजिटल आई स्ट्रेन की समस्या काफी बढ़ गई है। इसमें आंखों में सूखापन, भारीपन और जलन महसूस होती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।

    आज हम आपको गर्मियों में आंखों की देखभाल का एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जो मिनटों में आराम दे सकता है। आंखों की देखभाल के लिए कोल्ड कॉटन पैड का इस्तेमाल सबसे आसान, सुरक्षित और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। यह आंखों की गर्मी को शांत करने और थकान मिटाने के लिए सबसे प्राकृतिक तरीके है। यह उपाय बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी के लिए सुरक्षित है।इस्तेमाल करने का तरीका
    आंखों को तुरंत राहत देने के लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
    सबसे पहले अपने चेहरे को ताजे और साफ पानी से धो लें ताकि पसीना और धूल-मिट्टी साफ हो जाए।
    दो साफ और नरम सूती पैड लें। इन्हें एक कटोरी ठंडे पानी में डुबोएं। ध्यान रहे कि पानी ठंडा हो लेकिन बर्फ जैसा जमा देने वाला न हो।
    पैड को हल्का सा निचोड़ लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। अब शांति से लेट जाएं और अपनी आंखें बंद करके इन पैड्स को पलकों पर रख लें।
    कम से कम 10 से 15 मिनट तक इसी अवस्था में रहें। इस दौरान गहरी सांस लें और अपनी आंखों को पूरी तरह आराम दें।
    क्यों मिलता है इससे आराम
    ठंडक आंखों के आसपास की रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ती है जिससे सूजन कम होती है और मांसपेशियों को तुरंत रिलैक्सेशन मिलता है। यदि आप पानी में 2-3 बूंदें गुलाब जल मिला लेते हैं तो यह आंखों की चमक बढ़ाने और ताजगी देने में मदद करता है।कब करें इस्तेमाल
    ऑफिस या वर्क फ्रॉम होम के दौरान स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करने के बाद।
    धूप से बाहर लौटने पर जब आंखों में जलन महसूस हो।
    रात को सोने से पहले ताकि आंखों की दिनभर की थकान दूर हो सके।
    आयुर्वेद के अनुसार आंखों में गर्मी बढ़ने से जलन होती है। ठंडे पानी का सेक इस पित्त को शांत करता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आंखों में लगातार दर्द बना रहे, पानी आए या धुंधलापन महसूस हो तो घरेलू नुस्खों के भरोसे न रहें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हमेशा साफ कॉटन का ही प्रयोग करें ताकि किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा न रहे।

    Post Views: 710

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबच्चों का भविष्य हमारी थाली में पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण…
    Next Article कार्बन फैक्ट्री का केमिकल टैंक फटा, फैल गया गर्म लावा, बाल-बाल बचे…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    घर में सोलर पैनल लगाने के बाद भी क्यों आता है बिजली का बिल यहां समझें पूरा गणित…

    April 25, 2026

    रायपुर शहर कांग्रेस की नई टीम घोषित, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी…

    April 25, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक 29 अप्रैल को, इन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा…

    April 25, 2026

    अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी से ‘न्यूड फोटो’ की मांग, आरोपी हुआ गिरफ्तार…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • घर में सोलर पैनल लगाने के बाद भी क्यों आता है बिजली का बिल यहां समझें पूरा गणित…
    • रायपुर शहर कांग्रेस की नई टीम घोषित, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी…
    • साय कैबिनेट की बैठक 29 अप्रैल को, इन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा…
    • अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी से ‘न्यूड फोटो’ की मांग, आरोपी हुआ गिरफ्तार…
    • 40 के बाद हड्डिया दे रहीं हैं संकेत इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हड्डियां मजबूत बनाने के ये टिप्स…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?