Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 27 साल की फेमस मॉडल ने चाकू से गोद-गोद कर पति को उतारा मौत के घाट खुद किया जुर्म कबूल
    अंतरराष्ट्रीय

    27 साल की फेमस मॉडल ने चाकू से गोद-गोद कर पति को उतारा मौत के घाट खुद किया जुर्म कबूल

    By Tv 36 HindustanJanuary 14, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फेमस मॉडल ने कबूल लिया है कि उनका पति दूसरी महिला को घर लेकर आया था, इसलिए उसने उसका मर्डर कर दिया. मॉडल ने पति को कई बार चाकू से वार दिया. इस महिला की पहचान वोग मॉडल 27 साल की लिलिया सुदाकोवा के तौर पर हुई है. वह रसियन वोग मैग्‍जीन और इटली व दूसरे देशों की कई मैग्‍जीन के कवर पेज पर छप चुकी हैं.

    महिला ने मान लिया है कि उसका 28 साल का पति सर्जेइ पोपोव दूसरी महिला को घर लेकर आया था. जिसके बाद उसने अपने पति को मार डाला.मामला रूस के सेंट पीटर्सबर्ग का है. कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने लिलिया पर मर्डर का चार्ज भी लगाया है. जिसके बाद उस पर 15 साल की कैद हो सकती है.

    डेली स्‍टार के मुताबिक, मॉडल लिलिया ने जुर्म को कबूल कर लिया है. लिलिया का कहना है उसने अपने पति के साथ सेक्‍स करने से मना कर दिया था. जिसके बाद पति एक दूसरी महिला को घर ले आया. लिलिया ने कहा कि उसका पति उसके साथ मारपीट भी करता था. उसने अपने पति को सेल्‍फ डिफेंस में मार डाला.

    लिलिया ने पुलिस को बताया , जब पति घर आया तो नशे में धुत था. उसके साथ में एक लड़की भी थी. मैं समझ गई थी कि वह मुझे क्‍या दिखाना चाहता है.लिलिया ने बताया कि लड़की लाकर उसने जता दिया कि वह ये किसी और के साथ भी सेक्‍स कर सकता है. वह एक दिन पहले मेरे साथ सेक्‍स करना चाहता था’.

    लिलिया ने बताया जब वह लड़की को लेकर आया तो वह रसोई में चली गई, रसोई में जाने से पहले उसने घर आई लड़की से पूछा क्‍या वह कुछ खाएगी. तभी उसका पति बोला कि उसे भी कुछ खाने को चाहिए. लेकिन लिलिया ने कहा वह अपना खाना खुद बना ले. ये बात सुनकर ही वह उस दिन से गुस्‍से में था.

    लिलिया ने बताया कि घटना वाले दिन चाकू से टमाटर काट रही थी. तभी उसने चाकू से पति पर हमला कर दिया. इस दौरान उनके सोसाइटी में रहने वाले दोस्‍त ने बचाने की भी कोशिश की. इसके बाद उसने फिर से हमला किया तो उसने धक्‍का देने की कोशिश की तो चाकू उसके सीने में लग गया.

    लिलिया ने कहा कि मैंने खून देखा, मेरे हाथ में चाकू था. तब मैं घबरा गई. इसके बाद मैंने एंबुलेंस बुलाई, पति को होश में लाने की भी कोशिश की, उसे पानी दिया. इस दौरान उसने पति से माफी भी मांगी. लेकिन उसकी अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

    कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कि उसने जानबूझकर अपने पति को चाकू मारा. उसका इरादा ही चाकू मारने का था. लिलिया फिलहाल हाउस अरेस्‍ट हैं. उन पर आठ महीनों से ट्रायल चल रहा है. वहीं मॉडल ने अपनी कहानी नाम के एक शो में रिपोर्टर को भी बयां की हैं. सेंट पीटर्सबर्ग के कोर्ट में सुनवाई के दौरान उन पर हत्‍या का आरोप लगाया गया है.

    इस मामले में ट्रायल इस महीने शुरू होगा. जिसके बाद उन पर सुनवाई हो सकती है. वहीं लिलिया की 49 साल की मां इरेना सुदाकोवा ने कहा कि उसका पति (सर्जेइ पोपोप) लगातार उसके साथ हिंसा कर रहा था. यही कारण है कि उस पर 13 महीने पहले चाकू से सेल्‍फ डिफेंस में वार किया. उन्‍होंने कहा कि उनकी बेटी से गलती से चाकू चल गया.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article1хбет 1 Икс Бет Букмекерская Контора 1xbet 2021 Официальный Сайт
    Next Article छत्तीसगढ़ : राजधानी मे बढ़ी कोरोना मरीज की संख्या स्वास्थ्य विभाग की एक बार फिर बड़ी चिंता देखे सभी जिलों का हाल….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस नेशनल पार्क में फिर पसरा सन्नाटा, मादा चीता के चार शावकों की मौत, ‘Project Cheetah’ पर उठे ये सवाल…

    May 12, 2026

    प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें ये प्लान…

    May 12, 2026

    डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…

    May 12, 2026

    सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…”

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस नेशनल पार्क में फिर पसरा सन्नाटा, मादा चीता के चार शावकों की मौत, ‘Project Cheetah’ पर उठे ये सवाल…
    • मात्र इतने महीने के यथार्थ को सीएम डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, भगवान महाकाल से की स्वस्थ होने की प्रार्थना…
    • प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें ये प्लान…
    • डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…
    • सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…”
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?