छत्तीसगढ़:–इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चंदा विवाद, अलीगढ़ का नाम बदलने, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले कन्हैया मित्तल राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि जिसने पाप किया है, उसे उसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़े मामले में जिस तेजी से जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई है, उतनी जल्दी किसी अन्य मंदिर के मामले में नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार इस विषय को गंभीरता से देख रही हैं। मंदिर के अंदर गलत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।वही अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ किए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि इतिहास को सही करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश को लंबे समय तक मुगल शासकों के नजरिए से देखा गया, जबकि भारत का इतिहास महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान जैसे महापुरुषों से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रयागराज का नाम बदला जा सकता है तो अलीगढ़ का नाम बदलना भी गलत नहीं है।वही
लव जिहाद के मुद्दे पर कन्हैया मित्तल ने कहा कि यह सनातन समाज के लिए एक बड़ा विषय है और सभी को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बेटियों की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने की अपील की। साथ ही छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने सरकार से जल्द कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण समाज के लिए गंभीर चुनौती है और परिवारों को भी इस विषय पर जागरूक रहना चाहिए।कन्हैया मित्तल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को देखते हुए समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति सजग रहना होगा।
बाइट- कन्हैया मित्तल – भजन गायक
We transfer से भेजा गया है
