Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुंबई के सात नामचीन बिल्डर कर चुके हैं अयोध्या का रुख, जानिए क्या चल रहा अयोध्या में…..
    News

    मुंबई के सात नामचीन बिल्डर कर चुके हैं अयोध्या का रुख, जानिए क्या चल रहा अयोध्या में…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में जबसे प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तब से अयोध्या में कई नई बातें दिख रही हैं। अब अयोध्या शहर मुंबई के रियल एस्टेट प्लेयर्स की पहली पसंद बन रही है। खबर है कि इस समय मुंबई के कम से कम सात नामचीन बिल्डर्स अयोध्या का रूख कर चुके हैं। इनमें हीरानंदानी ग्रुप, गोदरेज प्रोपर्टीज, रेमंड रियलिटी, द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा और ओबराय रियल्टी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के 7-स्टार एन्क्लेव द सरयू में ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने 14.5 करोड़ रुपये का प्‍लॉट खरीदा है। इसका एक और असर यह हुआ है कि वहां प्रोपर्टी की कीमतों में 179 फीसदी का उछाल आ गया है।

    बिल्डर्स बना रहे हैं लैंड बैंकफ्री प्रेस जर्नल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय मंबई के नामचीन बिल्डर्स अयोध्या को ठिकाना बना रहे हैं। सभी बिल्डर वहां अधिक से अधिक लैंड बैंक बना रहे हैं। हर ग्रुप अपना बिजनेस डेवलपमेंट ऑपरेशन अयोध्या में चलाना चाह रहा है। ये रियल एस्टेट बिल्डर्स वहां तीन तरीके से काम कर रहे हैं। कोई तो वहां प्लॉटिंग करके जमीन बेचने को इच्छुक है तो कोई वहां रेसिडेंसियल टाउनशिप डेवलप कर रहा है। कुछ बिल्डर वहां कामर्शियल और हॉस्पिटेलिटी बिजनस में ज्यादा रुचि ले रहे हैं।

    जमीन की हो रही है भारी खरीदारीइस रिपोर्ट में भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि पिछले तीन महीने से वहां बड़े-बड़े ग्रुप सक्रिय हो गए हैं। वहां जो बिल्डर सक्रिय हैं, उनमें ओबराय रियल्टी (Oberoi Realty), हीरानंदानी ग्रुप (Hiranandani Group), गोदरेज प्रोपर्टीज (Godrej Properties), रेमंड रियल्टी (Raymond Realty), रनवाल ग्रुप (Runwal Group) और के. रहेजा कार्प (K Raheja Corp) शामिल है। खबर है कि इन्हें पिछले तीन महीने के दौरान मंदिरों के इस शहर जमीन की भारी खरीदारी की है।कीमतों में 179% का उछालऑनलाइन रियल एस्टेट पोर्टल मैजिकब्रिक्स का कहना है कि जबसे वहां नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुआ है, जमीन की कीमतों में जैसे आग लग गई है।

    बीते 22 जनवरी के बाद ही वहां रियल एस्टेट प्राइस (Real Estate Price in Ayodhya) में 179 फीसदी का उछाल आ चुका है। रियल एस्टेट कंसलटेंसी फर्म एनरॉक ग्रुप ANAROCK Group का कहना है कि साल 2029 में वहां जो हमीन 1000 से 2000 रुपये वर्ग फुट में बिक रही थी, उसकी कीमत अभी चार से छह हजार रुपये पहुंच गई है। राम मंदिर के आसपास जो जमीन पहले दो से तीन हजार रुपये वर्ग फुट मिल रही थी, उसकी कीमत अब 10 से 15 हजार रुपये वर्ग फुट तक पहुंच गई है। मंदिर से छह से 15 किलोमीटर की दूरी में भी यदि आप जमीन खरीदेंगे तो वहां भी रेट चार से नौ हजार रुपये वर्ग फुट तक चली गई है।

    लोकल लोगों के लिए समस्याअयोध्या और आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट की कीमतें चढ़ने का खामियाजा लोकल लोग उठा रहे हैं। अब लोकल लोगों के लिए अयोध्या में जमीन या मकान खरीदना बूते से बाहर हो चला है। स्थानीय निवासी रामानंद यादव कहते हैं कि अब तो यहां के लोकल जमीन बेच ही रहे हैं। खरीदने की तो औकात किसी की नहीं रही। मुंबई से सेठ लोग आके जमीन खरीद रहे हैं।

    Post Views: 0

    Famous builders from Mumbai have moved to Ayodhya Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहतारी वंदन योजना से महिलाओं में खुशी का माहौल, दूसरे दिन जमा हुए इतने फॉर्म……
    Next Article प्यार की निशानी है गुलाब, हर रंग का गुलाब देता है एक अलग मैसेज…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज का अचूक उपाय गुरुवार को करें ये आसान उपाय, धन-सुख और सफलता के लिए माने जाते हैं बेहद शुभ…

    August 27, 2026

    मिठाई में कीड़ा मिलने का आरोप, त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल…

    August 27, 2026

    आखिर कौन हैं देव चौधरी DPL में एंट्री के बाद मचा बवाल, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल; विराट कोहली के कोच भी घेरे में…

    August 27, 2026

    1 सितंबर से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG सिलेंडर से लेकर कारों की कीमत तक पर पड़ेगा असर; जानें 5 बड़े बदलाव…

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज का अचूक उपाय गुरुवार को करें ये आसान उपाय, धन-सुख और सफलता के लिए माने जाते हैं बेहद शुभ…
    • मिठाई में कीड़ा मिलने का आरोप, त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल…
    • आखिर कौन हैं देव चौधरी DPL में एंट्री के बाद मचा बवाल, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल; विराट कोहली के कोच भी घेरे में…
    • 1 सितंबर से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG सिलेंडर से लेकर कारों की कीमत तक पर पड़ेगा असर; जानें 5 बड़े बदलाव…
    • बहनों ने इस बार सिर्फ धागा नहीं, सुरक्षा का कवच तैयार किया, जवानों के लिए बनाई ये राखी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?