पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा के मार्गदर्शन जिले में अपराधों की रोकथाम हेत सख्त निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में कड़ी अंतर्गत फरियादी बसंतलाल गोंड साकिन चिकनियाटोला पकरिया गौरेला की रिपोर्ट यह घर कि मैं दरवाजे के पास बैठा था इसका बेटा संतलाल अपने मोटरसायकल से जा रहा था तभी मिलन सिंह दौडकर आया मोबाइल चोरी कर लेते हो की बात बोलकर गाली गुप्तार करते हुए लकडी के डण्डा से उसके सिर में मार दिया जिससे इसका बेटा संतलाल वहीं पर बेहोश होकर गिर गया गांववालों के साथ ईलाज हेतु गौरेला अस्पताल लाये जहा से रिफर ईलाज हेतु बिलासपुर ले जाते बक्त रतनपुर के पास उसकी मृत्यु हो गई।
जिस पर थाना रतनपुर में बिना नम्बरी मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया अग्रिम जांच कार्यवाही हेतु थाना गौरेला को प्राप्त होने पर असल नम्बरी मर्ग क्रमांक कायम कर मर्ग डायरी अपराधक्रमांक 21/23 धारा 294,323, 506,के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान प्रकरण के आहत की मृत्यु होने धारा 302 भादवि जोडी जाकर आरोपी मिलन सिंह को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।