Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मोदी कैबिनेट ने चला मास्टरस्ट्रोक एक साथ कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, इन राज्यों के लिए बड़े ऐलान…
    समाचार

    मोदी कैबिनेट ने चला मास्टरस्ट्रोक एक साथ कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, इन राज्यों के लिए बड़े ऐलान…

    By Tv36 HindustanJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 10 जून 2026 को अपने 12 साल का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर बुधवार को आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देश के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई है।

    कैबिनेट ने कुल 4,703 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जो मुख्य रूप से गुजरात और आंध्र प्रदेश के विकास पर केंद्रित हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए कहा कि ‘जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है’।
    अहमदाबाद मेट्रो का होगा विस्तार
    कैबिनेट ने अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज 2ए के तहत 6 किलोमीटर लंबे नए कॉरिडोर को मंजूरी दी है, जिसमें पांच नए स्टेशन बनाए जाएंगे। इस विस्तार परियोजना पर करीब 2169 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और इससे लगभग 2500 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस फेज के पूरा होते ही अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो रूट की कुल लंबाई बढ़कर 77.63 किलोमीटर हो जाएगी।
    अमरावती में ₹2500 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट
    आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती में केंद्र सरकार ने दो बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है:

    सेंट्रल गवर्नमेंट जनरल पूल ऑफिस अकॉमोडेशन: 23.25 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में 1299 करोड़ रुपये की लागत से सरकारी कार्यालय परिसर का निर्माण किया जाएगा।

    जनरल पूल रेजिडेंशियल अकॉमोडेशन: 31.30 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में 1235 करोड़ रुपये की लागत से सरकारी आवासीय परिसर तैयार किया जाएगा।
    अपने काम से देश को आगे बढ़ाए
    कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश का नेतृत्व ऐसे सक्षम हाथों में है जो संवेदनशीलता, संयम, ईमानदारी और निर्णायक क्षमता से परिपूर्ण हैं। वैष्णव ने यह भी कहा कि देश ने उन पर भरोसा किया है जो बहुत साधारण परिवारों से आए हैं और अपने काम से देश को आगे बढ़ाया है। इसके अलावा, सरकार ने 2028 तक यमुना को साफ करने का लक्ष्य और ग्रेट निकोबार जैसी रणनीतिक परियोजनाओं पर भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

    Post Views: 265

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमीनाक्षी नटराजन मामले में इस पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने खारिज की याचिका…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मीनाक्षी नटराजन मामले में इस पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने खारिज की याचिका…

    June 10, 2026

    वन विभाग में बड़ा बदलाव, 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिला ये प्रभार…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के इतने वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी कैबिनेट ने चला मास्टरस्ट्रोक एक साथ कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, इन राज्यों के लिए बड़े ऐलान…
    • मीनाक्षी नटराजन मामले में इस पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने खारिज की याचिका…
    • वन विभाग में बड़ा बदलाव, 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिला ये प्रभार…
    • मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…
    • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के इतने वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?