Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत सहित पांच देश इंटरपोल के जरिये रोकेंगे वन्यजीव तस्करी, आर्थिक स्रोतों पर वार करना है लक्ष्य…
    राजनीति

    भारत सहित पांच देश इंटरपोल के जरिये रोकेंगे वन्यजीव तस्करी, आर्थिक स्रोतों पर वार करना है लक्ष्य…

    By Tv 36 HindustanFebruary 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : बैठक में सामने आया कि वन्यजीवों की तस्करी के लिए वायु मार्ग प्रमुख माध्यम बन रहा है। जीवों को अफ्रीकी देशों से दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में लाया जा रहा है। वहां से इन्हें चीन व भारत में भेजा जा रहा है।

    वन्यजीव तस्करी रोकने के लिए भारत सहित पांच देश इंटरपोल चैनलों का उपयोग करेंगे। इनमें बाकी चार देश बांग्लादेश, थाईलैंड, मलयेशिया और इंडोनेशिया हैं। यह मिलकर तस्करों के सरगनाओं पर कार्रवाई करेंगे, एक-दूसरे से खुफिया जानकारियां भी साझा करेंगे। कार्रवाई का लक्ष्य तस्करों के वित्त स्रोत खत्म करना होगा।

    हाल में सीबीआई और इंटरपोल ने विदेशी वन्य जीवों की तस्करी पर विशेषज्ञों की रीजनल इन्वेस्टिगेटिव एंड एनालिटिकल केस मीटिंग नाम से दो दिनी बैठक करवाई। इसमें सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद ने बताया कि विदेशी वन्यजीवों की तस्करी इनके अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा है। उन्हें बचाने के लिए मिले-जुले कदम उठाने की जरूरत है। वहीं बैठक में तय किया गया कि आने वाले समय में पांचों देश तस्करों से जब्त किए जा रहे वन्य जीवों के बारे में जानकारियां आपस में साझा करेंगे, अपराधों से जुड़ी सूचनाएं भी देंगे। इससे तस्करों, बिचौलियों और सरगनाओं तक पहुंचने व उन्हें पकड़ कर सजा दिलाने में मदद मिलेगी।

    2022 में भारत ने 50 बार की कार्रवाई

    वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, रेवेन्यू इंटेलिजेंस सहित सीबीआई ने बताया कि भारत ने साल 2022 में कार्रवाई कर 50 बार विदेशी वन्य जीवों को तस्करों से अपने कब्जे में लिया। इनमें हुलॉक गिबन, विदेशी कछुए, बड़ी छिपकलियां, बीवर, मूर मकैक, बौने नेवले, पिग्मी मार्मोसेट बंदर, डस्की लीफी मंकी और बॉल पाइथन शामिल हैं। भारत को हवाईअड्डों पर सख्त जांच व निगरानी ने तस्करी पर रोक लगाने में मदद की है।

    एग्जॉटिक वन्यजीव यानी विदेशी

    विदेशी यानी एग्जॉटिक वन्य जीवों की तस्करी बैठक के केंद्र में थी। इसमें ऐसे जीव आते हैं जो किसी देश में स्थानीय जंगल में नहीं मिलते। उन्हें विदेशों से पकड़ कर लाया जाता है।

    सामने आए तस्करी के रास्ते

    बैठक में सामने आया कि वन्यजीवों की तस्करी के लिए वायु मार्ग प्रमुख माध्यम बन रहा है। जीवों को अफ्रीकी देशों से दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में लाया जा रहा है। वहां से इन्हें चीन व भारत में भेजा जा रहा है। विशेषज्ञों ने 4 प्रमुख रास्तों का उल्लेख किया जिनसे तस्करी हो रही है। इसे ऐसे अंजाम दिया जा रहा है –
    तस्कर अफ्रीका से दक्षिण पूर्व एशिया और वहां से बांग्लादेश का रास्ता अपना रहे हैं। वन्य जीवों को वायु मार्ग से भेजा जा रहा है, कार्गो को ‘मिस-डिक्लेयर’ यानी गलत श्रेणी में दर्ज कराया जा रहा है।

    मलयेशिया और इंडोनेशिया पहुंचाए गए वन्यजीवों की म्यांमार व थाईलैंड के जरिये चीन में जमीनी सीमा से तस्करी हो रही है। इन जीवों में सांप, कछुए, इग्वाना शामिल हैं।

    मलयेशिया से ही यह जीव थाईलैंड और फिर वायु मार्ग से भारत भेजे जा रहे हैं। थाईलैंड से भारत में म्यांमार के जरिये जमीनी सीमा से यह जीव भी लाए जा रहे हैं।

    पालतू न बनाएं विदेशी वन्य जीव

    विशेषज्ञों ने सावधान किया कि विदेशी वन्य जीवों को पालतू न बनाएं। इनसे जूनोटिक यानी जानवरों से इंसान को होने वाली बीमारियों का खतरा होता है। विदेशी वन्य जीवों का स्थानीय पर्यावरण में घुसपैठ कर दूसरे जीवों को खत्म करने का खतरा भी बना रहता है। कई देशों में इसी वजह से स्थानीय वन्यजीव खत्म हो चुके हैं।

    Post Views: 0

    Big news Hindi khabar Hindi news hindinews New Delhi Today latest news Today news नई दिल्ली भारत सहित पांच देश इंटरपोल के जरिये रोकेंगे वन्यजीव तस्करी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहाशिवरात्रि के व्रत में नहीं करते हैं नमक का सेवन, तो बना सकते हैं ये फलाहारी पकवान
    Next Article मौसम ने ली करवट, मैदानों में दिनभर गर्मी मगर रात में सर्दी…पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वेदांता ब्लास्ट में बढ़ा मरने वालों का आंकड़ा,मौतों से परिजन बेहाल अस्पतालों में घायल लड़ रहे जिंदगी की जंग…

    April 19, 2026

    केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इतने प्रतिशत की वृद्धि की मंजूरी…

    April 19, 2026

    चारधाम यात्रा शुरू आज खुले गंगोत्री धाम-यमुनोत्री धाम के कपाट, इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम…

    April 19, 2026

    IPL 2026 का रोमांच RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत जानिए कितने में मिल रहा टिकट…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वेदांता ब्लास्ट में बढ़ा मरने वालों का आंकड़ा,मौतों से परिजन बेहाल अस्पतालों में घायल लड़ रहे जिंदगी की जंग…
    • केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इतने प्रतिशत की वृद्धि की मंजूरी…
    • चारधाम यात्रा शुरू आज खुले गंगोत्री धाम-यमुनोत्री धाम के कपाट, इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम…
    • IPL 2026 का रोमांच RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत जानिए कितने में मिल रहा टिकट…
    • आज CM विष्णुदेव साय की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला आरक्षण मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला तेज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?