महासमुंद। घटना जिले के कुंज बिहारी गढफुझर बसना इलाके की है। बताया जा रहा है कि ईट पकाने के लिए ईट को रचने का काम किया गया था। वहीं, इसके बाद मजदूरों ने भट्ठे में आग लगा दी और उसके ऊपर ही सो गए। आग और धुआं के चलते दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। बहरहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मृतकों का शव पीएम के लिए भेज दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।