फ्लाइंग बाइक : आपने अब तक अपनी उड़ने वाली बाइक का नाम तो सुना ही होगा या फिर फिल्मों में देखा भी होगा, लेकिन अब उड़ने वाली बाइक असल दुनिया में भी आ गई है. इस उड़ने वाली बाइक का सपना जापानी कंपनी ने साकार किया है.
इस बाइक का अनावरण अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में आयोजित ऑटो शो में किया गया है. बाइक को एक्स टूरिज्म नाम दिया गया है. इसे आप होवरबाइक भी कह सकते हैं.
यह बाइक 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से करीब 40 मिनट तक उड़ सकती है. इसका लुक भी काफी आकर्षक है, काफी हद तक यह बाइक स्पोर्ट्स बाइक का लुक देती है. कंपनी ने इसे ड्राइवर की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया है.
मौजूदा मॉडल पेट्रोल पर आधारित है. हालांकि, कंपनी ने इसे लेकर और भी कई प्लान बनाए हैं. रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इस बाइक के छोटे मॉडल और इलेक्ट्रिक मॉडल पर भी विचार कर रही है.
इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब 2-3 साल का समय लग सकता है. कंपनी 2025 तक अपने नए मॉडल से पर्दा हटा सकती है. नए मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से कम हो सकती है.
फिलहाल यह बाइक जापान में बेची जा रही है. कीमत की बात करें तो भारतीय मुद्रा के हिसाब से बाइक की कीमत 6 करोड़ रुपये तक हो सकती है.