सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली के कमिश्नर आरपी सिंह हार्ट अटैक से देहांत हो गया। नगर निगम के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर आरपी सिंह को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें तत्काल वंदना हॉस्पिटल बैढ़न पहुंचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. करीबियों की माने तो नगर निगम कमिश्नर आरपी सिंह को तीसरा अटैक आया है जिसके बाद उनकी मौत हो गई है।
बता दें कि नगर निगम कमिश्नर की करीब 9:45 बजे तबीयत खराब हुई . उन्हें तत्काल उन्हें इलाज के लिए वंदना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया था लेकिन तब तक कमिश्नर आरपी सिंह की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद पुलिस ने उन परिजनों को इस घटना की जानकारी दी।
नगर निगम कमिश्नर रीवा के रहने वाले थे . आर पी सिंह जब तत्कालिक नगर निगम सिंगरौली के आयुक्त थे तब उनको सबसे पहले हार्ड अटैक 2016 के दिसम्बर माह में आया था .उसके बाद उनका सिंगरौली से उनता ट्रांसफर हो गया था उनके करीबी बताते है की उनको एक बार चेन्नई थे तब भी हार्ड अटैक आया था .यह हार्ड अटैक तीसरी बार आया जिसे कमिशनर आर पी सिंह ने नहीं बर्दाश कर सके .जैसे ही सिंगरौली वैधन के एक निजी अस्पताल पहुचे उनकी मौत हो गई .
इस घटना की जैसे ही जानकारी जिला कलेक्टर .पुलिस अधीक्षक को लगा तत्काल अस्पताल पहुचे .वही निगम के अधिकारी कर्मचारीय सहित नगर निगम की महापौर .अध्यक्ष ,कई पार्षद .नेता सुभचिन्तक ,घंटों अस्पताल में मौत के बाद जमे रहे .सिंगरौली नगर निगम आयुक्त के मौत के बाद तरह तरह की उनके मौत को लेकर चर्चा किया जा रहा है .