Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये तरीके अपनाइए और बोर्ड परीक्षा में पाएं 90 से ज्यादा मार्क्स…..
    News

    ये तरीके अपनाइए और बोर्ड परीक्षा में पाएं 90 से ज्यादा मार्क्स…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छात्र बोर्ड एग्जाम को लेकर हमेशा टेंशन में रहते हैं, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी प्लानिंग और रणनीति के साथ आप बोर्ड परीक्षा में अच्छे मार्क्स ला सकते हैं। फिर चाहे वो सीबीएसई का एग्जाम हो, बिहार बोर्ड हो, यूपी बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, एमपी बोर्ड हो या कोई और। इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से जानिए ऐसे ही 10 प्वाइंट्स।

    बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाना इतना मुश्किल भी नहीं, जितना हम समझ लेते हैं। बस तैयारी से लेकर एग्जाम हॉल तक, आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना है। खास तौर से क्लास 10 के छात्र जो पहली बार बोर्ड एग्जाम दे रहे हैं, उन्हें डर लगना एक नॉर्मल सी बात है। इस वजह से वो कई बार एग्जाम में उतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते, जितना कि कर सकते हैं।

    नॉलेज के बावजूद बोर्ड एग्जाम में मार्क्स न कटें और आप हर विषय में ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल कर सकें, इसके लिए आपको अपने बोर्ड टाइम में क्या करना चाहिए, बता रहे हैं एक्सपर्ट।बोर्ड परीक्षा में 90 से ज्यादा मार्क्स कैसे लाएं?1. टाइम टेबल: अगर आप एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक टाइम टेबल बनाएं। कितनी देर पढ़ाई करनी है, कब ब्रेक लेना है, कब खाना है, कब आराम करना है, ये सब जरूरी है। नींद पूरी करनी भी जरूरी है, ताकि आप अगले पूरे दिन फ्रेश रहें और जो पढ़ें वो दिमाग में समा सके।

    2. क्लीयर कॉन्सेप्ट:किसी भी टॉपिक को रटने के बजाय, उसे समझने की कोशिश करनी चाहिए। जब हमें कॉन्सेप्ट की अच्छी समझ होती है तो उससे संबंधित किसी भी तरह का सवाल क्यों न पूछ लिया जाए, हम उसका उत्तर सही से लिख पाते हैं।3. किस विषय को कितना टाइम: हर सब्जेक्ट को उसके वेटेज और टफनेस लेवल के अनुसार टाइम दें। जो ज्यादा मुश्किल लगता है, उसे ज्यादा समय दें। बोर्ड की डेटशीट/ टाइम टेबल के हिसाब से तय कर लें कि किस सब्जेक्ट के टॉपिक को पहले पढ़ना है और किसे बाद में।

    4. नोट्स बनाएं: कुछ नया पढ़ रहे हों या रिवीजन कर रहे हों, नोट्स बहुत जरूरी है। इससे न सिर्फ आपको लास्ट मिनट के लिए जरूरी प्वाइंट्स मिल जाते हैं, बल्कि लिखने की अच्छी प्रैक्टिस भी होती है। साथ ही साथ टॉपिक बेहतर समझ आता है और ज्यादा समय तक याद रहता है।5. रिवीजन: आपने जो कुछ भी पढ़ा है उसको समय-समय पर रिवाइज करते रहें। रिवीजन करने से हमारी मेमोरी अच्छी होती है और एग्जाम देते समय सवाल देखकर पढ़ी हुई चीजें रीकॉल करने में आसानी होती है।

    6. पुराने क्वेश्चन पेपर: पहले के एग्जाम्स के क्वेश्चन पेपर्स सॉल्व करना परीक्षा की तैयारी के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। पेपर्स को सॉल्व करने से हमें एग्जाम पैटर्न, सवाल और मार्क्स के वेटेज के बारे में जानकारी मिलती है। जिससे हम अपने बोर्ड एग्जाम प्रिपरेशन की स्ट्रैटजी को बेहतर कर सकते हैं।7. मॉक टेस्ट प्रैक्टिस: बीच-बीच में घर पर खुद वैसे ही परीक्षा दें जैसे की आप बोर्ड में बैठे हों। जैसे एक विषय का पिछले साल का प्रश्न पत्र ले लें। जैसे बोर्ड एग्जाम में 15 मिनट पेपर पढ़ने के लिए और 3 घंटे उत्तर लिखने के लिए मिलते हैं, वैसे ही घर पर बिना किसी डिस्टर्बेंस के टेस्ट प्रैक्टिस करें। एग्जाम का समय भी वही चुनें। इससे आपको दिन के उन घंटों में एक्टिव रहने की आदत पड़ जाएगी और एग्जाम देते समय आपको नींद या आलस का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    8. पॉजिटिव थिंकिंग: हमारे जीवन में क्या होता है, इसमें हमारी सोच की बड़ी भूमिका होती है। आप जैसा सोचेंगे, वैसी ऊर्जा आकर्षित करेंगे। इसलिए कहते हैं कि हमेशा अच्छा सोचो, पॉजिटिव सोचो। इससे न सिर्फ आपको अपनी तैयारी पर फोकस करने में मदद मिलती है, बल्कि कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है।9. हेल्दी फूड: एग्जाम के दौरान आपकी डायट में प्रोटीन अधिक होना चाहिए। आप हरी सब्जियां और ताजा फल खाएं। कुछ दिनों तक जंक फूड से बिल्कुल दूर रहें। खाना थोड़ी थोड़ी देर पर खाएं लेकिन कम-कम ही खाएं। एक बार में ज्यादा खाने से नींद आएगी।

    10. गैजेट को बोलो नो: मोबाइल, कम्प्यूटर, टीवी से जितना हो सके दूर रहें। अगर आप ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, सिर्फ तभी लैपटॉप या मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें। ऑनलाइन गेमिंग या सोशल मीडिया ब्राउज करने में समय बर्बाद न करें।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेश में साइबर अपराध भविष्य के लिहाज से बना बड़ी चुनौती…..
    Next Article पिप्पलाद मुनि ने शनि से लिया था इस तरह बदला…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…

    September 26, 2026

    PM की मौजूदगी में गूंजा ‘हनुमान अंश’ का भक्ति संगीत, विशाल चतुर्वेदी ने पेश किया ‘हृदय में जिनके सियाराम’…

    September 26, 2026

    नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…

    September 26, 2026

    प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…
    • PM की मौजूदगी में गूंजा ‘हनुमान अंश’ का भक्ति संगीत, विशाल चतुर्वेदी ने पेश किया ‘हृदय में जिनके सियाराम’…
    • नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…
    • प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…
    • महानदी का बढ़ा जलस्तर, शबरी सेतु पुल पर चढ़ा पानी, आवागमन बंद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?