Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पिप्पलाद मुनि ने शनि से लिया था इस तरह बदला…..
    News

    पिप्पलाद मुनि ने शनि से लिया था इस तरह बदला…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पिप्पलाद मुनि जब एक छोटे बालक थे, तो उन्हें अपने माता-पिता की मृत्यु का कारण पता नहीं था। तीन वर्ष की आयु में ही वह पीपल के वृक्ष के नीचे पीपल की पत्तियां और फल खाकर बड़े हुए। एक बार नारद मुनि से मिलने पर उन्होंने पूछा कि उनके माता-पिता की मृत्यु तथा उनके कष्ट का कारण क्या है, जिस पर नारद जी ने उन्हें बताया कि उनके जीवन में आने वाले कष्ट एवं माता-पिता का वियोग शनि ग्रह के कारण उन्हें सहना पड़ रहा है। इस पर उस बालक ने ब्रह्मा जी का वर्षों तप किया।

    ब्रह्मा जी से वरदान और ब्रह्म दण्ड लेने के बाद उसने शनि पर प्रहार किया जिसके कारण शनिदेव के पैरों में भयंकर चोट आई। शनि के पुकारने पर शिवजी प्रकट हुए और पिप्पलाद मुनि को कहा कि ‘‘किसी भी ग्रह के प्रति क्रोधित होने के बजाए उस ग्रह के पूजन से उस ग्रह को संतुष्ट करना चाहिए क्योंकि ग्रह पूर्वजन्म के कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं और दान-पुण्य करने पर स्वतः शांत हो जाते हैं। तुम्हें शनि के ऊपर कृपा करनी चाहिए क्योंकि यह भी मेरा शिष्य व भक्त है।

    शनि अपनी मर्जी से किसी को दण्ड नहीं देता, यह भी सृष्टि के नियमों से बंधा हुआ है। कालगति, विधि के विधान और विधाता की आज्ञानुसार मनुष्य को उसके पूर्व जन्म के कर्मों के आधार पर दण्ड देने के लिए शनि देव केवल निमित्त मात्र हैं। शनि तम्हारे पिता के देहान्त और तुम्हें मिलने वाले कष्टों का कारण नहीं है। वह तो विधि के विधान के अनुरूप काल के ग्रास बने हैं। इसमें शनि को दोष न दो।’’ यह सुनकर पिप्पलाद ऋषि शिव के चरणों में गिरकर क्षमा याचना करने लगे और बोले कि ‘‘हे महाकाल! आप शनि को यह आदेश करें कि वह निर्दोष प्राणियों को अकारण न सताऐं और शनिदेव को यह वचन भी देना होगा कि मेरी इस घटना को आदर के साथ याद करने वाले व मेरे द्वारा स्थापित आपके स्वरूप, पिप्पलेश्वर महादेव, की पूजा करने वाले भक्तों को तनिक भी न सताऐंगे।’’ अपने प्राणों की रक्षा के लिए शनि ने तुरन्त इन वचनों पर अपनी सहमति प्रकट की।

    पिप्पलाद मुनि की इस कथा (पिप्पलाद ऋषि द्वारा रचित शनि स्तोत्र) का नित्य पाठ करने वाला व्यक्ति शनि की पीड़ा से मुक्त रहता है। कल्पभेद के कारण कही-कहीं दूसरी कथा के रूप में यह भी विवरण प्राप्त होता है कि पिप्पलाद मुनि ने अपने कष्टों के लिए दोषी शनि ग्रह को आकाश से नीचे गिरा दिया था, जिसे बाद में ब्रह्मा जी ने शनि से वचन लेने के पश्चात् कि, ‘पीपल के वृक्ष का पूजन करने वाले को शनि कभी नहीं सताएंगें’ उसके बाद ब्रह्मा जी के कहने पर पिप्पलाद ने शनि को क्षमा किया और शनि पुनः आकाशमण्डल में स्थापित हुए परन्तु पिप्पलाद मुनि के प्रहार से शनि लंगड़ाकर चलने लगे।

    इसलिए ज्योतिष शास्त्र में अन्य ग्रहों की अपेक्षा सबसे धीमी गति शनिदेव की है। जहां चन्द्रमा एक राशि पर सवा दो दिन रहता है, वहीं शनि ग्रह एक राशि पर ढाई वर्ष रहते हैं। शनि की इस शनैः शनैः चलने वाली धीमी गति का कारण है, उनका लंगड़ाकर चलना। कल्पभेद के कारण कहीं-कहीं शनि के लंगड़ाकर चलने के संदर्भ में स्वर्णा की कथा एवं रावण का संदर्भ भी प्राप्त होता है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये तरीके अपनाइए और बोर्ड परीक्षा में पाएं 90 से ज्यादा मार्क्स…..
    Next Article आज से प्रारंभ हो रहा है माघ मास की गुप्त नवरात्रि, जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व.….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…

    September 26, 2026

    PM की मौजूदगी में गूंजा ‘हनुमान अंश’ का भक्ति संगीत, विशाल चतुर्वेदी ने पेश किया ‘हृदय में जिनके सियाराम’…

    September 26, 2026

    नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…

    September 26, 2026

    प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…
    • PM की मौजूदगी में गूंजा ‘हनुमान अंश’ का भक्ति संगीत, विशाल चतुर्वेदी ने पेश किया ‘हृदय में जिनके सियाराम’…
    • नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…
    • प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…
    • महानदी का बढ़ा जलस्तर, शबरी सेतु पुल पर चढ़ा पानी, आवागमन बंद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?