Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज से प्रारंभ हो रहा है माघ मास की गुप्त नवरात्रि, जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व.….
    News

    आज से प्रारंभ हो रहा है माघ मास की गुप्त नवरात्रि, जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व.….

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : 10 फरवरी से माघ मास के गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ हो चुका है और गुप्त नवरात्रि का समापन 18 फरवरी को होगा। गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की गुप्त रूप से पूजा अर्चना की जाती है। देवी दुर्गा की इन महाविद्याओं की पूजा अर्चना करने से जीवन में सभी दुख दूर हो जाते हैं और मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। आइए जानते घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व।

    माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 10 फरवरी यानी आज से शुरू हो चुकी है और इसका समापन 18 फरवरी को होगा। साल में 4 बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें दो चैत्र और शारदीय नवरात्र को धूमधाम से मनाया जाता है और दो गुप्त नवरात्र माघ और आषाढ़ मास की होती हैं। गुप्त नवरात्रि माता दुर्गा की पूजा तंत्र साधना और मनोकामना पूर्ति के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि का महत्व और मुहूर्त…

    गुप्त नवरात्र का महत्वगुप्त नवरात्र में मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की गुप्त रूप से ही साधना की जाती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है, इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इनमें 9 दिन तक मां दुर्गा की तंत्र साधना व तंत्र सिद्धि की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, इन दिनों मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से सभी प्रकार के दुख दूर हो जाते हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। हर युग में नवरात्रि का अपना अपना महत्व रहा है। सतयुग में चैत्र मास की नवरात्रि का अधिक प्रचलन था, वहीं त्रेतायुग में आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का, द्वापर युग में माघ मास की गुप्त नवरात्रि और कलयुग में अश्विन और शारदीय नवरात्रि को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।माघ गुप्त नवरात्रि 2024 तिथिमाघ मास के गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 10 फरवरी दिन शनिवार से हो रही है और गुप्त नवरात्रि का समापन 18 फरवरी दिन रविवार को होगा। इस बार पूरे 9 दिन तक गुप्त नवरात्रि रहने वाली है।प्रतिपदा तिथि की शुरुआत -10 फरवरी, सुबह 4 बजकर 28 मिनट सेप्रतिपदा तिथि का अंत – 11 फरवरी, रात्रि 12 बजकर 47 मिनट तक

    माघ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्तघटस्थापना शुभ मुहूर्त – 10 फरवरी, सुबह 8 बजकर 45 मिनट से सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। पूजा की अवधि 1 घंटा 25 मिनट तक रहेगा।कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।देवी दुर्गा की 10 महाविद्याएंगुप्त नवरात्रि में तांत्रिक, अघोरी तंत्र मंत्र और अघोरी सिद्धि प्राप्त करते हैं। वहीं गृहस्थ जीवन वाले मां दुर्गा की सामान्य तरीके से पूजा अर्चना कर सकते हैं।

    देवी के 10 महाविद्याएं बहुत ही शक्तिशाली और असीम ऊर्जा से भरी हैं और जिस भक्त पर कृपा कर देती हैं, उनके लिए संसार में कुछ भी असंभव नहीं रह जाता है। देवी की ये दस महाविद्याएं हैं- माता काली देवी, तारा (देवी), माता छिन्नमस्ता देवी, माता षोडशी देवी, माता भुवनेश्वरी देवी, माता त्रिपुर भैरवी (त्रिपुर सुंदरी), माता धूमावती देवी, माता बगलामुखी देवी, माता मातंगी देवी और माता कमला देवी।

    Post Views: 0

    Gupt Navratri of Magh month is starting from today Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपिप्पलाद मुनि ने शनि से लिया था इस तरह बदला…..
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे कार्यकाल के लिए पहले से ही रूपरेखा तैयार करनी शुरू की, कही यह बात…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…

    September 26, 2026

    PM की मौजूदगी में गूंजा ‘हनुमान अंश’ का भक्ति संगीत, विशाल चतुर्वेदी ने पेश किया ‘हृदय में जिनके सियाराम’…

    September 26, 2026

    नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…

    September 26, 2026

    प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें मिलेगी दमकती त्वचा, डर्मेटोलॉजिस्ट ने ऑक्सिडेंट्स सहित इन 3 चीजों की दी सलाह…
    • PM की मौजूदगी में गूंजा ‘हनुमान अंश’ का भक्ति संगीत, विशाल चतुर्वेदी ने पेश किया ‘हृदय में जिनके सियाराम’…
    • नमक की वजह से बार-बार सूज जाते हैं हाथ-उंगलियां, ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं वजह…
    • प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…
    • महानदी का बढ़ा जलस्तर, शबरी सेतु पुल पर चढ़ा पानी, आवागमन बंद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?