रायपुर:– विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर Fortune Metallics Limited में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए परिसर में वृक्षारोपण किया और प्रकृति को संरक्षित रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा जल, वायु एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना होगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत कंपनी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। साथ ही कर्मचारियों को पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया। कंपनी प्रबंधन ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता और हरित पहल को बढ़ावा देना संस्था की सामाजिक जिम्मेदारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
फॉर्च्यून मेटलिक्स लिमिटेड परिवार ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण प्रदान करने में अपना योगदान दें।
