Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जहरीली चॉकलेट खाने से एक ही परिवार के तीन मासूमों समेत चार बच्चों की मौत
    यूपी

    जहरीली चॉकलेट खाने से एक ही परिवार के तीन मासूमों समेत चार बच्चों की मौत

    By Tv 36 HindustanMarch 23, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कुशीनगर, 23 मार्च। उत्‍तर प्रदेश में कुशीनगर के कसया क्षेत्र में बुधवार को जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के तीन मासूमों समेत चार बच्चों की मौत हो गई।
    घटना के बाद जब बार-बार सूचना देने पर भी मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजन चारों बच्‍चों को बाइक से ही लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्‍टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के निर्देश दिए तथा जाँच के भी निर्देश दिए है।
    मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के लठउर टोला की मुखिया देवी सुबह घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान उन्‍हें एक पॉलिथि‍न में पांच टॉफी और नौ रुपये मिले। उन्‍होंने उसमें से तीन टॉफी अपने नाति‍यों और एक टाफी पड़ोसी के बच्चे को दे दी। चारों बच्चे टॉफी खाने के बाद खेलने के लिए कुछ दूर ही आगे बढ़े थे कि बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। मासूम बच्चों को तड़पता देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन जब काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई तो एक-एक बच्चों को बाइक पर बिठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्‍टरों ने चारों बच्‍चों को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चों में रसगुल की 5 वर्षीय बेटी मंजना, तीन वर्षीय स्वीटी और दो वर्षीय बेटा समर शामिल है। बलेसर का 5 वर्षीय इकलौते बेटे अरुण की भी टॉफी खाने से मौत हुई है।
    ग्रामीणों के मुताबिक टॉफी के रैपर पर बैठने वाली मक्खियों की भी मौत हो जा रही है। एक टॉफी सुरक्षित रखी गई है। एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleटी.बी जागरूकता की दी गई जानकारी 200 प्रतिभागियों ने निकाली रैली
    Next Article सिएना मिलर के साथ हॉलीवुड फिल्म में नजर आयेगी प्रियंका चोपड़ा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री…

    September 1, 2026

    हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी रूप से नक्सली – मुख्यमंत्री श्री साय…

    September 1, 2026

    प्रदेश ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया और भी सुदृढ़…

    September 1, 2026

    अश्लील कंटेंट के चक्कर में न करें ये गलती, एक APK फाइल खाली कर सकती है बैंक अकाउंट सरकार ने जारी की चेतावनी…

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री…
    • हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी रूप से नक्सली – मुख्यमंत्री श्री साय…
    • प्रदेश ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया और भी सुदृढ़…
    • अश्लील कंटेंट के चक्कर में न करें ये गलती, एक APK फाइल खाली कर सकती है बैंक अकाउंट सरकार ने जारी की चेतावनी…
    • राजधानी समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, पूरे प्रदेश में इस दिन तक बरसेंगे बदरा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?