Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एक ही परिवार के चार भाई बहन बनें IAS-IPS अफसर, जानिये इनकी सफलता की कहानी
    राष्ट्रीय

    एक ही परिवार के चार भाई बहन बनें IAS-IPS अफसर, जानिये इनकी सफलता की कहानी

    By Tv 36 HindustanJuly 27, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रतापगढ़ : एक ऐसा परिवार के सदस्य है जिनके यहां से चार भाई बहन IAS-IPS अफसर बनें है.चारों ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लालगंज निवासी अनिल प्रकाश मिश्र के चार बेटे बेटियों की सफलता की। पिता अनिल मिश्रा, एक ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के रूप में काम करते थे। पत्नी और चार बच्चों के साथ छह लोगों का परिवार एक दो कमरे के छोटे से मकान में रहता था।

    मिश्रा परिवार के लिए उस वक्त जीवन अनवरत संघर्षों का दौर था। लेकिन अनिल मिश्रा अपने बच्चों को सर्वोत्तम संभव शिक्षा प्रदान करने के अपने दृढ़-संकल्प से कभी विचलित नहीं हुए। उनकी आंखों में बच्चों के बेहतर भावी भविष्य की तस्वीरें थीं। आखिरकार मिश्रा परिवार की किस्मत ऐसे बदली, जैसे किसी ने आकर जादू की छड़ी घुमा दी हो। चार भाई-बहनों में दो भाई योगेश और लोकेश और दो बहनें क्षमा और माधवी हैं।

    परिवार के सबसे बड़े बेटे, योगेश मिश्रा वर्तमान में यूपी के शाहजहांपुर के आयुध कारखाने में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। बेटियों में से एक बेटी क्षमा, कर्नाटक में कोडागु जिले की एसपी हैं। वहीं दूसरी बेटी माधवी जो हजारीबाग नगर निगम में कमिश्नर थीं, अब रामगढ़ जिले की उपायुक्त हैं और सबसे छोटे बेटे लोकेश कोडरमा के उप विकास आयुक्त हैं, इससे पहले वो रांची सदर के एसडीएम के रूप में कार्यरत थे।

    आईएएस अधिकारी योगेश मिश्र बताते हैं कि हमारे परिवार में चार लोग आईएएस और आईपीएस अफसर हैं जो कि देश की सेवा में जुटे हुए हैं। वो गर्व करते हैं कि उनके छोटे भाई बहन भी अफसर बनकर देश की सेवा करते हैं। IAS योगेश बताते हैं कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा लालगंज में ही हुई थी। उन्होंने साल 2014 में यूपीएससी की परीक्षा पास की और उन्हे पहली नियुक्ति कोलकाता में मिली।

    इसके बाद उन्हे अपने ही गृह राज्य यूपी के अमेठी, इसके बाद मुंबई और उसके बाद यूपी के शाहजहांपुर में मिली। आईएएस अधिकारी योगेश मिश्र बताते हैं कि हमारे परिवार में चार लोग आईएएस और आईपीएस अफसर हैं जो कि देश की सेवा में जुटे हुए हैं। वो गर्व करते हैं कि उनके छोटे भाई बहन भी अफसर बनकर देश की सेवा करते हैं। वो बताते हैं कि जब दूसरे लोगों को UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में कई बार असफलत होते देखा तो उन्होंने भी इस परीक्षा को पास करने की ठान ली।

    एक बार राखी के त्यौहार पर जब सभी भाई बहन मिले तो उन्होंने UPSC की परीक्षा पास करने का वादा किया और अगली बार में उन्होंने यह परीक्षा पास दी। IAS योगेश बताते हैं कि MNNIT इलाहाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की थी, लेकिन बाद में उन्होंने सिविल सेवा के लिए तैयारी की और परीक्षा पास करके आईएएस अधिकारी बनें। वो बताते हैं कि पिता अनिल मिश्र उनके प्ररेणास्त्रोत रहे हैं। उनके दिशानिर्देशों पर चलकर आज वो इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं।

    योगेश उन दिनों को याद करते हुए बताते हैं, “मेरी बहनें हमेशा अधिकारी बनना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने अपना ग्रेजुएशन करते हुए यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। दूसरी ओर, मैं और मेरा भाई लोकेश इंजीनियरिंग के लिए देश में सबसे प्रतिष्ठित आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुट गए। लेकिन अच्छी रैंक न आने के कारण मुझे आईआईटी में प्रवेश नहीं मिला और मैंने एनआईटी, इलाहाबाद में दाखिला ले लिया।

    हालांकि लोकेश बेहतर रैंक के साथ आईआईटी में प्रवेश पा गया। ”बी.टेक. पूरा करने के बाद योगेश और लोकेश ने काम करना शुरू कर दिया, लेकिन वे दोनों अपनी नौकरी से संतुष्ट नहीं थे। उन्हें पता था कि उनके पास क्षमता है और उन्हें कुछ बड़ा हासिल करने के लिए आगे आना चाहिए। उनकी बहनें क्षमा और माधवी सिविल सेवाओं की तैयारी कर रही थीं। क्षमा यूपी की राज्य सेवाओं में नियुक्ति पा चुकी थीं और माधवी भारतीय राजस्व सेवा परीक्षा पास कर चुकी थीं।

    लेकिन यूपीएससी में दोनों को ही अब तक सफलता नहीं मिली थी। यह परिवार के लिए और खासकर योगेश के लिए बेचैनी भरा वक्त था। वह इस बात को समझते थे कि उनकी बहनें सक्षम और योग्य हैं लेकिन कहीं न कहीं कोई कमी रह जा रही है। इसलिए, उन्होंने फैसला किया कि पहले वो खुद परीक्षा पास कर दिखाएंगे और आखिरकार उनकी इस पारिवारिक मुहिम में छोटा भाई लोकेश भी उनके साथ आ गया।

    योगेश ने इस परीक्षा के पुराने पेपर्स का अध्ययन किया और उन सभी विषयों को विस्तार से पढ़ा। IAS योगेश ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके भाई बहन भी IAS और IPS अधिकारी हैं। जिसमें माधवी मिश्र 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लालगंज से हुई हैं और वो झारखंड कैडर की अफसर है। अभी उनकी नियुक्ति झारखंड के रामगढ़ में हैं। योगेश बताते हैं कि माधवी लिखने की कला में माहिर हैं और वो इंडियन इकॉनॉमी की अच्छी जानकार है।

    इनके अलावा क्षमा मिश्र आईपीएस अधिकारी हैं। वो साल 2016 बैंच की आईपीएस अफसर हैं। उनका कर्नाटक कैडर हैं और फिलहाल वो माडीकेरी कर्नाटक में हैं। उनका हिंदी में बेहद लगाव रहा है। योगेश बताते हैं कि क्षमा ने जब हम दो लोगों को अफसर बनते देखा तो उसके मन में भी अफसर बनने की इच्छा हुई और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। इसके बाद आते हैं लोकेश मिश्र, सबसे छोटे लोकेश मिश्र साल 2016 बैंच के आईएएस अफसर हैं।

    वो झारखंड कैडर के अधिकारी हैं और इन दिनों वो झारखंड के कोडरमा में तैनात हैं। योगेश मिश्र जानकारी देते हुए बताते हैं कि बड़े भाई बहनों को देखकर लोकेश ने भी यूपीएससी की तैयारी की और वो इस परीक्षा में सफल हुए।

    Post Views: 0

    Hindi khabar
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअवैध कोयला के कारोबार के विरूद्ध थाना प्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। 36 लाख 50 हजार रूपये कीमत के 25 टन कोयला तथा 3 टिपर व 2 पिकअप वाहन जप्त।
    Next Article अंधविश्वास : तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए जलती चिता से निकाला शव, सिर काट घर ले गया तांत्रिक, फिर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना

    October 14, 2026

    कलेक्टर श्री दुदावत ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

    October 14, 2026

    डिजिटल माध्यमों से प्रदेश की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका…

    October 14, 2026

    दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई, इस दिन होगी परीक्षा…

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना
    • कलेक्टर श्री दुदावत ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
    • डिजिटल माध्यमों से प्रदेश की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका…
    • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई, इस दिन होगी परीक्षा…
    • निःस्वार्थ जनसेवा से साकार हो रहा ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ का भाव: मंत्री श्री देवांगन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?