Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पनीर पराठा से लेकर मूंग दाल और चीला तक; प्रोटीन से भरपूर ये देसी नाश्ते आपको दिन भर रखेंगे तरोताजा…
    समाचार

    पनीर पराठा से लेकर मूंग दाल और चीला तक; प्रोटीन से भरपूर ये देसी नाश्ते आपको दिन भर रखेंगे तरोताजा…

    By Tv36 HindustanApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– दिन की अच्छी शुरुआत के लिए हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता बेहद जरूरी होता है। पनीर पराठा, मूंग दाल चीला जैसे फूड्स न सिर्फ स्वादिष्ट होते है बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं।

    सुबह का नाश्ता हमारी सेहत को बनाए रखने का सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है। अगर नाश्ते में सही मात्रा में प्रोटीन शामिल किया जाए तो यह दिनभर हमें एनर्जेटिक रखने का काम करता है। साथ ही सेहत को भी कई सारे फायदे पहुंचाता है। प्रोटीन से भरपूर नाश्ता पूरे दिन फिट, एक्टिव और तरोताजा रखने में मदद करता है।

    प्रोटीन की आवश्यकता
    नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार प्रोटीन हमारे शरीर की बुनियादी जरूरत है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ भूख को नियंत्रित करने में भी बड़ी भूमिका निभाता है। सुबह-सुबह प्रोटीन का सेवन करने से दिन की शुरुआत सकारात्मक होती है और दोपहर के समय बेवजह लगने वाली भूख पर भी लगाम लगती है जिससे आप अनावश्यक स्नैक्स खाने से बच जाते हैं।

    प्रोटीन युक्त नाश्ते के फायदे
    प्रोटीन खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर को स्थिर ऊर्जा मिलती है जिससे आप काम के दौरान थकान महसूस नहीं करते हैं। जो लोग जिम जाते हैं या शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं उनके लिए प्रोटीन मांसपेशियों की वृद्धि और उनके स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होता है। इसके अलावा वजन कम करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए सुबह प्रोटीन लेना बेहद प्रभावी साबित होता है क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है।

    नाश्ते की प्लेट में क्या करें शामिल
    प्रोटीन युक्त नाश्ता तैयार करना उतना मुश्किल नहीं है जितना लोग समझते हैं। आप अपनी पसंद और समय के अनुसार कई स्वादिष्ट देसी विकल्प चुन सकते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकत हैं।

    पनीर से बनी चीज
    पनीर पराठा या पनीर भुर्जी प्रोटीन के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है जो आपको वजन बढ़ाने में भी मदद करेगा।

    डेयरी और ड्राई फ्रूट्स
    दही के साथ ताजे फल और मुट्ठी भर मूंगफली पोषण से भरपूर होता है। इसे खाने से आपको दिनभर के लिए एनर्जी मिलती है।

    अनाज के साथ दूध
    दूध के साथ ओट्स या दलिया एक सुपाच्य और प्रोटीन युक्त विकल्प है। अगर आपको पाचन संबंधित समस्या है तो इसे रोजाना खाया जा सकता है।

    स्प्राउट्स और छाछ
    अंकुरित अनाज के साथ एक गिलास ताजी छाछ पाचन और मांसपेशियों के लिए बेहतरीन है।

    चीला
    बेसन का चीला या मूंग दाल का चीला स्वाद और सेहत दोनों का संगम है। इस देसी नाश्ते को आप अपनी प्लेट में जरूर रखें।

    अक्सर लोग समय की कमी के कारण नाश्ता स्किप कर देते हैं लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित नाश्ता न केवल शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि मन को भी सक्रिय और प्रसन्न रखता है। यदि आपके पास खाना बनाने का समय नहीं है तो भी स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए एक गिलास दूध या दही और कुछ मूंगफली का सेवन जरूर करें। इससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा कम होता है।

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन लोगों पर भरोसा कर लेना, लेकिन इस पार्टी पर नहीं; ममता की जनता को सलाह चुनाव से पहले गरमाया माहौल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इन लोगों पर भरोसा कर लेना, लेकिन इस पार्टी पर नहीं; ममता की जनता को सलाह चुनाव से पहले गरमाया माहौल…

    April 8, 2026

    AI की चोरी रोकने के लिए एकजुट हुए कई दिग्गज, अब सस्ते मॉडल बनाना होगा और भी मुश्किल…

    April 8, 2026

    शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्यवाही अवैध परिवहन में शामिल कई गाड़ियां जब्त, 2883 करोड़ के सिंडिकेट पर कसा सरकार का शिकंजा…

    April 8, 2026

    आज कई जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट, तीन दिन सक्रिय रहेगा मौसम, जानें अपने- अपने जिले…

    April 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पनीर पराठा से लेकर मूंग दाल और चीला तक; प्रोटीन से भरपूर ये देसी नाश्ते आपको दिन भर रखेंगे तरोताजा…
    • इन लोगों पर भरोसा कर लेना, लेकिन इस पार्टी पर नहीं; ममता की जनता को सलाह चुनाव से पहले गरमाया माहौल…
    • AI की चोरी रोकने के लिए एकजुट हुए कई दिग्गज, अब सस्ते मॉडल बनाना होगा और भी मुश्किल…
    • शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्यवाही अवैध परिवहन में शामिल कई गाड़ियां जब्त, 2883 करोड़ के सिंडिकेट पर कसा सरकार का शिकंजा…
    • आज कई जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट, तीन दिन सक्रिय रहेगा मौसम, जानें अपने- अपने जिले…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?