Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इन लोगों पर भरोसा कर लेना, लेकिन इस पार्टी पर नहीं; ममता की जनता को सलाह चुनाव से पहले गरमाया माहौल…
    राष्ट्रीय

    इन लोगों पर भरोसा कर लेना, लेकिन इस पार्टी पर नहीं; ममता की जनता को सलाह चुनाव से पहले गरमाया माहौल…

    By Tv36 HindustanApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सीएम ममता ने कहा कि वो तो बस बंगाल पर हमला करने के सही मौके का इंतजार कर रहे हैं। अपने इस घटिया एसआईआर अभियान में उन्होंने बिना किसी भेदभाव के लाखों असली वोटर्स के नाम काट दिए हैं।

    पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे पर हमलावर हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी की तुलना जहरीले सांप से की है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी पर भरोसा करना जहरीले सांपों पर भरोसा करने जैसा है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह बयान हाबड़ा में आयोजित एक जनसभा में दिया है।

    सीएम ममता ने कहा कि वो तो बस बंगाल पर हमला करने के सही मौके का इंतजार कर रहे हैं। अपने इस घटिया एसआईआर अभियान में उन्होंने बिना किसी भेदभाव के लाखों असली वोटर्स के नाम काट दिए हैं। यहां तक कि धर्मार्थ अध्यात्मिक संस्थाओं से जुड़े साधु संतों के नाम भी वोटर लिस्ट से बेहरमी से हटा दिए हैं।

    वोटरों को नजरअंदाज किया गया’
    भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इन लोगों ने बंगाल के असली वोटरों को इतनी बेशर्मी से नजरंदाज किया है। इस चुनाव में जनता को भी उन्हें पूरी तरह से नकार देना चाहिए। किसी तरह की कोई रहम नहीं करना चाहिए। कोई दूसरा मौका नहीं मिलना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने जनसभा में कहा कि यह चुनाव बंगाल में पहचान, भाषा, अधिकारों और लोकतंत्र की मूल भावना की रक्षा करने के बारे में है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि मां-माटी-मानुष सरकार लोगों की जरूरतों और अकांक्षाओं को पूरा करना जारी रखेगी। इसके साथ ही ममता ने कहा कि सभी को उन ताकतों के खिलाफ एकजुट रहना है, जो समाज को बांटने और अशांति फैलान की कोशिश कर रहे हैं।

    बंगाल में कुल दो चरणों में चुनाव
    गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर चुका है। बंगाल में इस बार केवल दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। इन दोनों चरणों में राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं, चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

    Post Views: 535

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleAI की चोरी रोकने के लिए एकजुट हुए कई दिग्गज, अब सस्ते मॉडल बनाना होगा और भी मुश्किल…
    Next Article पनीर पराठा से लेकर मूंग दाल और चीला तक; प्रोटीन से भरपूर ये देसी नाश्ते आपको दिन भर रखेंगे तरोताजा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    जिनको तिलक, चंदन, वंदन, राम-श्याम, हनुमान से दिक्कत, वो लाहौर खिसक लें पंडित …

    April 22, 2026

    जहां रूस-चीन का दबदबा था, वहां अब ब्रिटेन की एंट्री आखिर क्यों मिडिल एशिया में शुरू हुआ नया खेल…

    April 22, 2026

    बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार में खेल क्रांति की रखी नींव, CM बोले- सचिन का दौरा युवाओं के लिए …

    April 22, 2026

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की विवादित टिप्पणी पर सख्त एक्शन, EC ने भेजा कारण बताओ नोटिस…

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जिनको तिलक, चंदन, वंदन, राम-श्याम, हनुमान से दिक्कत, वो लाहौर खिसक लें पंडित …
    • जहां रूस-चीन का दबदबा था, वहां अब ब्रिटेन की एंट्री आखिर क्यों मिडिल एशिया में शुरू हुआ नया खेल…
    • बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार में खेल क्रांति की रखी नींव, CM बोले- सचिन का दौरा युवाओं के लिए …
    • कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की विवादित टिप्पणी पर सख्त एक्शन, EC ने भेजा कारण बताओ नोटिस…
    • 10वीं पास युवाओं के लिए 9,195 पदों पर मौका, जानें यहां आवेदन प्रक्रिया और योग्यता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?