
झाँसी – : जिले के थाना सकरार अंतर्गत आने वाले ग्राम खिशनी खुर्द उर्फ छोटी खिसनी में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जैसी ही सूचना क्षेत्र में फैली तो हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि निवाड़ी जिले के कलेक्ट्रेट के पीछे रहने वाले राजू रैकवार 40 वर्ष की गोली लगने से मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि राजू रैकवार खिशनी खुर्द के भरदा खिरक के पास स्थित भरदा तालाब पर जुआ खेलने के लिए आया हुआ था ,जुआ तालाब किनारें खेला जा रहा था उसी समय हार जीत को लेकर आपस में विवाद हो गया इसी विवाद के चलते गोली चल गई घटना 07/03/2022दोपहर 1 बजे के लगभग बताई जा रही है

गोली चलने की आवाज से ग्रामीण मोके पर पहुचे,और देखा कि एक व्यक्ति खून से लतफत अवस्था मे जमीन पर पड़ा है। मोके पर उपस्थित लोगो ने पुलिस को सूचना दी बताया जा रहा है कि गोली बहुत नजदीक से मारी गई है गोली सिर के आरपार से निकल गई।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जुआ बिबाद और लेनदेन की बजह से बिबाद बढ़ता चला गया जिसकी बजह से बारदात इस स्तर तक पहुंच गई। घटना की बजह से दहशत का माहौल व्याप्त है साथ ही लोगों में नाराजगी भी देखी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना स्थल पर बने तालाब किनारे कई समय से जुआ का दरबार सजता है और दूर दराज से लोग यहां जुआ की महफ़िल सजाने आते हैं साथ ही साथ घटना स्थल से चंद दूरी पर मध्यप्रदेश की सीमा भी लगती है।पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सकरार अनुज लखेरा, क्षेत्राधिकारी सहित कई आलाधिकारी ने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया।
आपको बता दें कि झांसी जिले के सौ परसेंट से 50 या 30 परसेंट गांव में जुआ खेलता है लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर कभी भी ध्यान नहीं देता है लोग कहीं ना कहीं पर अपना जुदा कांटा बना लेते हैंझाँसी सतेंद्र कुमार की रिपोर्ट