

मगरलोड: सत्य व अहिंसा पुजारी गांधी और सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के मौके पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मण्डल मगरलोड के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत मगरलोड के व्यवसायिक परिसर को साफ सफाई कर महात्मा गांधी के परिकल्पना को सरकार करते हुए दिखा। साथ ही सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री को उनके जयंती पर स्मरण करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा दिये गए जय किसान जय, जवान की, नारे लगाकर हुंकार भरा। इस मौके पर बीजेपी जिला महिला मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता नंदनी सिन्हा,भाजयुमो अध्यक्ष बसंत साहू, मंत्री मुरली सिन्हा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा उपाध्यक्ष शशिकांत ध्रुव,पार्षद दिनेश साहू, मनोज सिन्हा,भाजयुमो सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य नारायण साहू,दीपचंद साहू,चिंटू सिन्हा,उदय साहू उपस्थित रहे।