Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खुद के नहीं, घर के बुजुर्ग के नाम से कराएं FD, डबल मुनाफा कमाएंगे…
    समाचार

    खुद के नहीं, घर के बुजुर्ग के नाम से कराएं FD, डबल मुनाफा कमाएंगे…

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– 1 फरवरी के बजट में कई तरह के अनाउंसमेंट किए गए. इस बीच वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बड़ी घोषणा बुजुर्गों को लेकर भी की. वित्‍त मंत्री ने कहा कि सीनियर सिटिजंस को ब्‍याज से होने वाली कमाई पर टीडीएस छूट को नए फाइनेंशियल ईयर में दोगुना कर दिया जाएगा. इस घोषणा के बाद बुजुर्गों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना जैसी स्‍कीम्‍स काफी फायदेमंद हो गई हैं. अगर आप भी FD में निवेश करना चाहते हैं तो नए फाइनेंशियल ईयर से घर के बुजुर्गों के नाम से FD करवाएं, इससे आप डबल मुनाफा कमा सकते हैं. समझिए कैसे.

    दरअसल देश के ज्‍यादातर बुजुर्ग एफडी को निवेश का भरोसेमंद जरिया मानते हैं और रिटायरमेंट के बाद अपनी जमापूंजी पर किसी तरह का रिस्‍क नहीं लेना चाहते हैं. इसलिए अपनी रकम को वो सुरक्षित रखने के लिए एफडी में निवेश करते हैं. सरकार ने इसे ध्‍यान में रखते हुए एफडी पर टैक्‍स छूट का दायरा बढ़ाकर इसे दोगुना कर दिया है.

    अब तक बुजुर्गों की एफडी पर ब्‍याज के जरिए सालाना कमाई अगर 50,000 रुपए से ज्‍यादा हो जाए तो TDS काटा जाता है, लेकिन नए फाइनेंशियल ईयर से ये लिमिट 1,00,000 रुपए होगी. मतलब अगर FD, SCSS जैसी स्‍कीम्‍स से वो ब्‍याज के तौर पर 1,00,000 तक कमाई करते हैं, तो उस पर टीडीएस कटौती नहीं की जाएगी.

    बुजुर्गों के लिए टीडीएस कटौती की लिमिट बेशक दोगुनी है, लेकिन आपके लिए अब भी ये लिमिट 40,000 रुपए है. ऐसे में अगर आप नए फाइनेंशियल ईयर में खुद की बजाय अपने घर के किसी बुजुर्ग के नाम से एफडी करेंगे, तो आप ब्‍याज से हुई कमाई पर मिली छूट का फायदा ले पाएंगे.

    मान लीजिए कि आप 3 साल की FD में खुद के नाम से 3,00,000 रुपए का निवेश करते हैं और उस पर 7 फीसदी के हिसाब से ब्‍याज दिया जाता है तो ब्‍याज से 69,432 रुपए की कमाई होगी. चूंकि सामान्‍य लोगों के लिए टीडीएस कटौती की लिमिट 40,000 है, ऐसे में 69,432 रुपए की कमाई पर टीडीएस कटौती होगी. वहीं अगर आप इसी रकम को अपने घर के किसी बुजुर्ग के नाम से कराएंगे तो आपको 0.50% फीसदी ज्‍यादा ब्‍याज मिलेगा और टीडीएस की कटौती भी नहीं होगी. ऐसे में आपको 3,00,000 रुपए पर 7.5% के हिसाब से 74,915 रुपए की ब्‍याज से कमाई होगी, लेकिन उस पर टीडीएस की कटौती नहीं होगी.

    बजट स्‍पीच के दौरान वित्‍त मंत्री ने घोषणा की कि जिनके पास पुराने नेशनल सेविंग्स स्कीम (NSS) अकाउंट्स हैं, जिन अकाउंट्स में अब इंटरेस्ट नहीं मिलता, उनमें अगस्त 2024 के बाद की गई निकासी को टैक्‍स फ्री कर दिया जाएगा. देश के कई वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों के पास पुराने एनएसएस खाते हैं, जिन पर ब्याज नहीं मिलता. उनको इससे काफी राहत मिलेगी.

    Post Views: 1,545

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरकार ने लोकसभा में दी जानकारी 10 और 20 रुपये के सिक्के पर आई बड़ी खबर…
    Next Article स्टेशनों का होगा कायाकल्प यात्रियों के लिए खुशखबरी अब यहां से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली के दौरे पर हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं…

    September 3, 2026

    छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों के डीन बदले गए अधीक्षकों सहित दर्जनों डॉक्टरों का स्थानांतरण देखें पूरी …

    September 3, 2026

    बारिश की हर बूंद बचाने में प्रदेश देश में नंबर-1, टॉप 10 में 5 जिले PM के सामने CM साय ने बताया ये मॉडल…

    September 3, 2026

    नागरिकों को न्याय के करीब लाने और न्यायिक सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में कटघोरा में परिवार न्यायालय का आभाषी रूप से मुख्य न्यायाधीश ने किया गया उद्घाटन…

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली के दौरे पर हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं…
    • छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों के डीन बदले गए अधीक्षकों सहित दर्जनों डॉक्टरों का स्थानांतरण देखें पूरी …
    • बारिश की हर बूंद बचाने में प्रदेश देश में नंबर-1, टॉप 10 में 5 जिले PM के सामने CM साय ने बताया ये मॉडल…
    • नागरिकों को न्याय के करीब लाने और न्यायिक सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में कटघोरा में परिवार न्यायालय का आभाषी रूप से मुख्य न्यायाधीश ने किया गया उद्घाटन…
    • मेडिकल कॉलेजों में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’14 डॉक्टर इधर से उधर, डीन-अधीक्षकों की कमान बदली स्वास्थ्य व्यवस्था को नई धार देने सरकार का बड़ा प्रशासनिक दांव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?