नई दिल्ली:- आज सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बाजार से नरम संकेत मिले हैं। घरेलू बाजार में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमत भी पिछले सप्ताह के मुकाबले नीचे आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,49,170 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस बीच आज से RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू हो रही है, जिसके फैसले का ऐलान 7 अक्टूबर को किया जाएगा। ऐसे में इस सप्ताह रुपये, बॉन्ड यील्ड और त्योहारी मांग के साथ RBI के फैसले पर भी बुलियन मार्केट की नजर रहेगी।
सोने की कीमत में फिर आई गिरावट
हफ्ते की शुरुआत सोना खरीदने वालों के लिए थोड़ी राहत वाली रही। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
वहीं मुंबई में इसका भाव 1,49,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले सप्ताह भी सोने की कीमतों में दबाव रहा था। इस दौरान 24 कैरेट गोल्ड 3,500 रुपये तक और 22 कैरेट सोना 3,200 रुपये तक सस्ता हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट गोल्ड 4,153.32 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। घरेलू बाजार में सोने-चांदी के भाव पर वैश्विक बाजार के साथ-साथ रुपये की चाल और दूसरे घरेलू कारकों का भी असर पड़ता है।
RBI की बैठक पर भी नजर
सोने-चांदी की कीमतों के बीच रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अक्टूबर बैठक भी शुरू हो गई है। बैठक 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलेगी और फैसले 7 अक्टूबर को सामने आएंगे।
अगस्त की बैठक में RBI ने रेपो रेट को लगातार चौथी बार 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा था। अब बाजार की नजर नए फैसले पर है।
दिल्ली में क्या है गोल्ड का भाव?
राजधानी दिल्ली में 5 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 1,49,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के रेट
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,170 रुपये, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,36,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में भी 24 कैरेट सोना 1,49,170 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का रेट 1,49,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,36,740 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 136890 149320
मुंबई 136740 149170
अहमदाबाद 136790 149220
चेन्नई 136740 149170
कोलकाता 136740 149170
हैदराबाद 136740 149170
जयपुर 136890 149320
भोपाल 136790 149220
लखनऊ 136890 149320
चंडीगढ़ 136890 149320
चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ चांदी के भाव में भी कमजोरी देखने को मिली है। 5 अक्टूबर की सुबह चांदी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
पिछले सप्ताह इसके भाव में करीब 10,000 रुपये की गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 60.97 डॉलर प्रति औंस पर है। इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी।
22 और 24 कैरेट में क्या अंतर?
सोना खरीदते समय 22 और 24 कैरेट के बीच का अंतर समझना जरूरी है। 24 कैरेट सोना सबसे ज्यादा शुद्ध होता है और आमतौर पर सिक्के, बार या निवेश के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
वहीं 22 कैरेट सोने में दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे यह आभूषण बनाने के लिए ज्यादा मजबूत होता है। ज्वेलरी खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID जरूर जांचें। इसके अलावा मेकिंग चार्ज की तुलना करें, पक्का बिल लें और दुकानदार की बायबैक शर्तों को पहले ही समझ लें।
