नई दिल्ली:- देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। 27 अक्टूबर की सुबह दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव बढ़ गए। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है,
जबकि मुंबई में यह 1,42,760 रुपये पर है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में गिरावट का रुख बना हुआ है और इसका भाव 2,19,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। रुपये में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में सुधार से घरेलू बाजार में सोने को सहारा मिला है।
दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में आज सोने का भाव
बता दें देश की राजधानी दिल्ली में आज 10 ग्राम शुद्ध 24 कैरेट सोने की कीमत 142910 रुपये है। तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 131010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जबकि मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130860 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 142760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
27 अक्टूबर की सुबह देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 131010 142910
मुंबई 130860 142760
अहमदाबाद 130910 142810
चेन्नई 130860 142760
कोलकाता 130860 142760
हैदराबाद 130860 142760
जयपुर 131010 142910
भोपाल 130910 142810
लखनऊ 131010 142910
चंडीगढ़ 131010 142910
रुपये में कमजोरी से क्यों बढ़े सोने के दाम?
सोने की कीमतों में तेजी की एक वजह रुपये का कमजोर होना है। सोमवार को भारतीय रुपया 29 पैसे गिरकर 95.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये की कमजोरी से विदेश से सोना खरीदने के लिए ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
इसका असर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर पड़ सकता है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मामूली सुधार देखने को मिला है। हाजिर सोना 4,013.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
चांदी की कीमत में गिरावट जारी
सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में नरमी बनी हुई है। 27 अक्टूबर की सुबह देश में चांदी का भाव 2,19,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव 53.97 डॉलर प्रति औंस है।
इस साल जनवरी में भारत में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। इसके बाद से कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
