मुंबई – महाराष्ट्र में उद्धव की सरकार गिराने के बाद एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है। वहीं लंबे समय से अभी तक केबिनेट का विस्तार नहीं हुआ था, जिसका इंतजार प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को था। लेकिन केबिनेट के विस्तार को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। वहीं देखा जा रहा है कि शिंदे की शिवसेना और भाजपा दोनों मिलकर मंत्रीओं का गठन करेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दावा करते हुए कहा है कि मंगलवार को राज्य की सरकार का कैबिनेट विस्तार किया जाएगा।
इस दौरान लगभग एक दर्जन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सबसे अहम गृह मंत्रालय, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास जा सकता है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि, ‘कैबिनेट का विस्तार कल मुंबई में होगा। मैं इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकता। यह भी नहीं बता सकता कि किसे इसमें जगह मिल जाएगी
पिछले कुछ दिनों में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने कई बार दिल्ली का दौरा किया है। इस सप्ताह भी दोनों नेता दिल्ली में ही थे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीति आयोग की बैठक में भी शामिल हुए थे। रविवार को ही सूत्रों के हवाले से यह खबर मिली थी कि नए सप्ताह में एकनाथ शिंदे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। इसमें कुल 15 मंत्रियों को जगह मिल सकती है।
बताया जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्री बनाया जा सकता है। इसके साथ ही चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार और सुधीर मुनगंटीवार को भी कैबिनेट में स्थान मिल सकता है। इसी के साथ अब यह देखना होगा कि शिंदे के कितने और भाजपा के कितने विधायक मंत्री पद के लिए चुने जाएंगे। अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिंदे और भाजपा कितने विधायक केबिनेट विस्तार में शामिल होंगे।l