Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » युवाओं के लिए खुशखबरी:CRPF भर्ती के लिए आज से शुरू हुआ आवेदन, 9000 से ज्यादा पदों पर होनी है नियुक्ति…
    समाचार

    युवाओं के लिए खुशखबरी:CRPF भर्ती के लिए आज से शुरू हुआ आवेदन, 9000 से ज्यादा पदों पर होनी है नियुक्ति…

    By Tv 36 HindustanMarch 27, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    CRPF Recruitment: हर साल बड़ी संख्या में युवा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में भर्ती होने के लिए तैयारी करते हैं. इन युवाओं के लिए खुशखबरी है, क्योंकि आज से सीआरपीएफ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रही है.

    दरअसल, सीआरपीएफ को कांस्टेबल की जरूरत है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. CRPF ने कांस्टेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन) के 9,212 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इसके लिए एप्लिकेशन प्रोसेस की शुरुआत 27 मार्च, सोमवार यानी आज से हुई है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को नौकरी के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है. अभ्यार्थियों का सेलेक्शन 1 से 13 जुलाई, 2023 के बीच होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड को 20 जून को जारी किया जाएगा. अभ्यार्थी 25 जून से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे. 

    कितने पदों पर होगी नियुक्ति?

    ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत कांस्टेबल के कुल मिलाकर 9,212 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें से 9,105 पदों पर पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती होगी, जबकि 107 पद ऐसे हैं, जिस पर महिलाओं को नियुक्त किया जाएगा. सीआरपीएफ में नियुक्ति का सपना देख रहे युवाओं को बताया जाता है कि वे नौकरी के लिए अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें. इसमें उन्हें एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, पे स्केल समेत सभी जानकारी मिल जाएगी. 

    कैसे करें अप्लाई?

    • कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं.
    • होमपेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और फिर रिक्रूटमेंट टैब पर .
    • अब आपको एप्लिकेशन फॉर्म फिल करना होगा.
    • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करिए और फॉर्म चेक करें.
    • एप्लिकेशन फॉर्म को चेक करने के बाद इसे सब्मिट कर दीजिए.
    • भविष्य में इस्तेमाल के लिए एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल लीजिए.

    कितनी है एप्लिकेशन फीस?

    जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एग्जाम फीस के तौर पर 100 रुपये देने होंगे. एससी, एसटी, सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों और एक्स-सर्विसमैन को एग्जाम फीस से छूट दी गई है.

    Post Views: 0

    Good news for the youth: Application for CRPF recruitment started from today Hindi news india more than 9000 posts are to be appointed.. Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबाघ का इलाके में खौफ, BEO ने जारी किया आदेश, बच्चों को स्कूल आने से मना करने का निर्देश हुआ जारी..
    Next Article भारतीय नौसेना में सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट के तहत अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट जारी ,देखे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अदरक, लहसुन, जीरा7 मसालों से सब्जी नहीं बन सकती, बागी सांसदों पर भगवंत जी का तंज…

    April 25, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने दिलाई जनगणना शपथ…

    April 25, 2026

    महिला आरक्षण पर कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, “आरक्षण के नाम पर फैलाया जा रहा भ्रम” नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने में देरी पर उठे सवाल,परिसीमन को बताया…

    April 25, 2026

    निःशुल्क हार्ट फेलियर परामर्श शिविर: 28–29 अप्रैल को विशेषज्ञ देंगे सलाह, जांचों पर विशेष छूट…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अदरक, लहसुन, जीरा7 मसालों से सब्जी नहीं बन सकती, बागी सांसदों पर भगवंत जी का तंज…
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने दिलाई जनगणना शपथ…
    • महिला आरक्षण पर कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, “आरक्षण के नाम पर फैलाया जा रहा भ्रम” नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने में देरी पर उठे सवाल,परिसीमन को बताया…
    • निःशुल्क हार्ट फेलियर परामर्श शिविर: 28–29 अप्रैल को विशेषज्ञ देंगे सलाह, जांचों पर विशेष छूट…
    • ED का बड़ा खुलासा विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण नेटवर्क, छत्तीसगढ़ में 6.5 करोड़ खर्च इन राज्यों में छापेमारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?