Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिवाली पर हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर, हवाई सफर हुआ 25 फ़ीसदी सस्ता…
    News

    दिवाली पर हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर, हवाई सफर हुआ 25 फ़ीसदी सस्ता…

    By Tv 36 HindustanOctober 13, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आप दीपावली के मौके पर हवाई यात्रा कर घर जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. हवाई सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज है कि पिछले साल की तुलना में इस बार औसत किराए में 20-25 फीसदी की कमी आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ी हुई क्षमता और तेल की कीमतों में हाल में आई गिरावट के चलते कीमतों में कमी आई है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर किस रूट पर पिछले साल के मुकाबले कितना फीसदी किराया कम हो गया है.ट्रैवल प्लेटफॉर्म इक्सिगो की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू मार्गों पर औसत हवाई किराए में 20-25 फीसदी की गिरावट आई है. ये कीमतें 30 दिनों की एडवांस परचेज डेट के आधार पर एक तरफ के औसत किराए के लिए है. रिपोर्ट में 2023 के लिए समय अवधि 10-16 नवंबर है, जबकि इस साल यह 28 अक्टूबर-तीन नवंबर है.

    इन रूट्स कितना कम हुआ किराया?इस साल बेंगलुरू-कोलकाता उड़ान के लिए औसत हवाई किराया 38 फीसदी घटकर 6,319 रुपए रह गया है, जो पिछले साल 10,195 रुपए था.चेन्नई-कोलकाता मार्ग पर टिकट की कीमत 8,725 रुपए से 36 फीसदी घटकर 5,604 रुपए रह गई है

    मुंबई-दिल्ली उड़ान के लिए औसत हवाई किराया 8,788 रुपए से 34 फीसदी घटकर 5,762 रुपये रह गया है.इसी तरह, दिल्ली-उदयपुर मार्ग पर टिकट की कीमतों में 34 फीसदी की कमी आई है और यह 11,296 रुपए से घटकर 7,469 रुपए रह गई है.दिल्ली-कोलकाता, हैदराबाद-दिल्ली और दिल्ली-श्रीनगर मार्गों पर यह गिरावट 32 फीसदी है.क्यों कम हुआ किराया?इक्सिगो समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आलोक बाजपेयी ने को बताया कि पिछले साल दिवाली के आसपास हवाई किराए में सीमित क्षमता के कारण उछाल आया था, जिसका मुख्य कारण गो फर्स्ट एयरलाइन का निलंबन था.

    उन्होंने बताया इस साल अतिरिक्त क्षमता जोड़ी गई है, जिससे अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में प्रमुख मार्गों पर औसत हवाई किराए में 20-25 प्रतिशत की सालाना आधार पर गिरावट आई है. वहीं दूसरी ओर पिछले साल के मुकाबले इस साल कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली थी. जिसका असर भी देखने को मिला है. कच्चे तेल की कीमतों में कटौती से एयरलाइन के ऑपरेशनल कॉस्ट पर काफी असर देखने को मिलता है.

    Post Views: 39,325

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleॐ शिव सेवा समिति लागातार 14 वर्षो से कर रहा विधि- विधान से पूजा दशहरा के दिन ही होती हैं माता की विषर्जन …
    Next Article यह है बाबा सिद्दीकी के हत्या की इनसाइड स्टोरी, हरियाणा की इस जेल में बना प्लान, लिया किराए का मकान फिर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही ये गिरफ्तार…

    September 24, 2026

    एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने इस एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही ये गिरफ्तार…
    • एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…
    • उप मुख्यमंत्री और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
    • मुख्यमंत्री साय ने इस एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…
    • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?