गूगल ने भारत में भी गूगल स्ट्रीट व्यू फीचर लॉन्च कर दिया है। लोग अब घर बैठे ही लैंडमार्क का पता लगा पाएंगे और किसी भी प्लेस या रेस्तरां का एक्सपीरिएंस कर सकेंगे। गूगल मैप अब लोकल ट्रैफिक पुलिस की मदद से स्पीड लिमिट, किसी रोड के बंद होने और उसमें चल रहे काम की जानकारी और बेहतर ट्रैफिक लाइट दिखाने में भी मदद करेगा। इस फीचर का इंतजार बहुत लंबे समय से हो रहा था। कंपनी ने करीब 15 साल पहले ही इसे अमेरिका में लॉन्च कर दिया था।