तमिलनाडु: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने ग्रुप 5 के तहत तमिलनाडु सचिवालय सेवा में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर/ असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे TNPSC की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 161 पदों को भरा जाएगा।
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 1 जुलाई को 40 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क ₹150 और परीक्षा शुल्क ₹100 रुपये का भुगतान करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 23 अगस्त
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 21 सितंबर
रिक्ति विवरण
सचिवालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (कानून और वित्त विभाग के अलावा) -74
सचिवालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (वित्त विभाग) -29
सचिवालय में असिस्टेंट (कानून और वित्त विभाग के अलावा) -49
सचिवालय में असिस्टेंट (वित्त विभाग) -09