मध्यप्रदेश में शराब सस्ती होने जा रही है। राज्य सरकार जल्द ही कीमतों में कटौती का ऐलान कर नया रेट जारी कर सकती है। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों के एक समूह ने बीयर और वाइन पर आयात शुल्क (Import Duty) को घटाने के फैसले पर अपनी मंजूरी दे दी है।
आयात शुल्क घटाने का फैसला नरोत्तम मिश्रा की अगुवाई वाली मंत्रियों की बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान बीयर पर आयात शुल्क को 30 रुपये से घटा कर 20 रुपये प्रति थोक लीटर कर दिया गया है। इसके अलावा मंत्रियों के समूह ने शराब पर आयात शुल्क को 10 रुपये से घटाकर 5 रुपये प्रति प्रूफ लीटर करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।इसके बाद अब इस प्रस्ताव को शिवराज कैबिनेट में पेश किया जाएगा। वहीं चर्चा के बाद शराब की नई कीमतें जारी हो जाएंगी।
मंत्री-समूह की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। जिस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।ध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान के मुताबिक बैठक के दौरान 2022-23 के लिए उत्पाद नीति से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई