
भाटापारा- सरकारी स्कूलों के सफाई कर्मी गांधी जयंती से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। इस दौरान वे
पदयात्रा करते हुए राजधानी जाएंगे और मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपेंगे।
सरकारी स्कूलों की सफाई व्यवस्था पर सवालिया निशान लगने जा रहा है क्योंकि सफाई कर्मी अंश से पूर्णकालिक कलेक्टर दर और भृत्य के पद पर नियमित करने की मांग उठा रहे हैं। सरकार की उदासीनता के बाद ,अब इस मांग को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने उठाने की तैयारी है। तय कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर गांधी जयंती से यह अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो रही है। इस दौरान सफाईक्रर्मी पदयात्रा कर राजधानी जाएंगे और मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपेंगे।