Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमेरिका में ठप होगा सरकारी कामकाज, इतने लाख सरकारी कर्मचारियों को जबरन छुट्टी पर भेजेगी ट्रंप सरकार, कहा – पिछली बार वेतन दिया था, लेकिन इस बार…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    अमेरिका में ठप होगा सरकारी कामकाज, इतने लाख सरकारी कर्मचारियों को जबरन छुट्टी पर भेजेगी ट्रंप सरकार, कहा – पिछली बार वेतन दिया था, लेकिन इस बार…

    By Tv 36 HindustanSeptember 30, 2025Updated:September 30, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका:– अमेरिका में एक बार फिर गवर्नमेंट शटडाउन यानि सरकारी कामकाज ठप होने के कगार पर है. अगर कांग्रेस ने तय समय पर बजट पास नहीं किया, तो मंगलवार आधी रात से कई अहम विभागों का काम रुक जाएगा. इसका सीधा असर करीब 9 लाख सरकारी कर्मचारियों पर पड़ेगा, जिन्हें जबरन छुट्टी पर भेजा जाएगा. बता दें कि, 2019 में डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में 35 दिन तक गवर्नमेंट शटडाउन चला था जो अब तक का सबसे लंबा शटडाउन रहा. तब भी लाखों कर्मचारी प्रभावित हुए थे. इस बार मामला और गंभीर इसलिए है क्योंकि प्रशासन पहले से ही संघीय एजेंसियों में स्टाफ कटौती कर चुका है.

    गवर्नमेंट शटडाउन क्या होता है?

    अमेरिका में हर साल नया वित्तीय वर्ष 1 अक्टूबर से शुरू होता है. उससे पहले कांग्रेस को 438 संघीय एजेंसियों के लिए बजट पास करना होता है. लेकिन अक्सर समय रहते समझौता नहीं हो पाता. ऐसे में या तो अस्थायी बिल पास करके सरकारी कामकाज चलाया जाता है, या फिर बजट न बनने पर शटडाउन लागू हो जाता है. इस बार भी यही संकट खड़ा हो गया है.

    इस बार टकराव किस बात पर है?

    बता दें कि, अमेरिका में पिछले 50 वर्षों से शटडाउन लगना आम बात हो गया है. मौजूदा हालात में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस में डेमोक्रेट्स के बीच खींचतान तेज हो गई है. दोनों पक्ष हेल्थकेयर और सरकारी खर्चों पर सहमत नहीं हैं. अगर समाधान नहीं निकला तो न केवल सरकारी सेवाएं रुकेंगी, बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी बड़ा असर पड़ेगा.

    कौन से विभाग सबसे ज्यादा प्रभावित ?

    स्वास्थ्य विभाग: अपने 41% कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने की तैयारी में है. इससे पब्लिक हेल्थ संदेश, दवाओं की निगरानी और मेडिकल रिसर्च ठप हो सकते हैं.

    सीडीसी: यहां 64% स्टाफ घर बैठ जाएगा. ओपिऑइड संकट, एचआईवी रोकथाम और डायबिटीज जैसे मामलों पर राज्यों को कोई गाइडेंस नहीं मिल पाएगी.

    एनआईएच: 75% कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा जाएगा. रिसर्च और ग्रांट रिव्यू पूरी तरह रुक जाएंगे.

    यहां 86% स्टाफ काम पर बना रहेगा, लेकिन दवा अनुमोदन की रफ्तार प्रभावित हो सकती है.
    मेडिकेयर और मेडिकेड सेवाएं: करीब आधे कर्मचारी बने रहेंगे, जिससे जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी.
    कर्मचारियों पर क्या असर होगा?
    गोल्डमैन सैक्स के अनुमान के मुताबिक करीब 9 लाख कर्मचारियों को अस्थायी रूप से छुट्टी पर भेजा जाएगा. पिछले शटडाउन में कर्मचारियों को बाद में वेतन दे दिया गया था, लेकिन इस बार ट्रंप प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि कई कर्मचारियों को स्थायी रूप से हटा भी दिया जा सकता है. कांग्रेस के पास मंगलवार तक का समय है. अगर तब तक बजट पास नहीं हुआ तो लाखों कर्मचारी घर बैठ जाएंगे और जरूरी सेवाओं में रुकावट आएगी।

    Post Views: 280

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमानसून में डायबिटीज को कैसे कंट्रोल रखें, जाने बचने के खास उपाय…
    Next Article खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है, जाने…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जाने क्यों 80% तक फोन चार्ज करना है बड़ी गलती; सच जानकार आप भी करने लगेंगे इतने % चार्ज…

    April 27, 2026

    इतने प्रतिशत खराब चमक वाला गेहूं, घबराएं नहीं किसान, इन्हें भी खरीदेगी सरकार: CM मोहन यादव का ऐतिहासिक फैसला…

    April 27, 2026

    आज का मौसम 27 अप्रैल; इतने राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा; IMD ने किया अलर्ट…

    April 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव; मुख्यमंत्री ने इतने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद…

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जाने क्यों 80% तक फोन चार्ज करना है बड़ी गलती; सच जानकार आप भी करने लगेंगे इतने % चार्ज…
    • इतने प्रतिशत खराब चमक वाला गेहूं, घबराएं नहीं किसान, इन्हें भी खरीदेगी सरकार: CM मोहन यादव का ऐतिहासिक फैसला…
    • आज का मौसम 27 अप्रैल; इतने राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा; IMD ने किया अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव; मुख्यमंत्री ने इतने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद…
    • यह हैं छत्तीसगढ़ के सबसे सस्ते इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, जहां कौड़ियों के भाव में खरीद सकते हैं AC और कूलर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?