मोदी सरकार ने चीनी ऐप्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 232 ऐप्स पर बैन कर दिया है। इनमें 138 ऐप्स सट्टे और 94 ऐप्स लोन से संबंधित है। गृह मंत्रालय की अनुशंसा पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने तुरंत चीनी लिंक वाली इन ऐप्स को बैन कर दिया गया है।
इन एप्स से लोन बेहद आसान
बता दें कि, इन ऐप्स से लोन लेना बहुत आसान था। जहां आमतौर पर किसी सरकारी या ग़ैर-सरकारी बैंक से लोन लेने के लिए कई तरह के दस्तावेज़ जमा करने होते हैं, वेरिफिकेशन करानी होती है, वहीं इस ऐप से लोन लेना चुटकी बजाने जितना आसान है। लेकिन लोन के बदले भारी ब्याज वसूला जाता है। इसी तरह सट्टे से जुड़े एप्स के जाल में उलझकर कई युवाओं का जीवन बर्बाद हो जाता है।
चीन से संबंध
ऐप्स को लेकर कहा जा रहा है कि इनका संबंध चीन से था. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इन ऐप्स को इमरजेंसी और अर्जेंट ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है. टोटल 232 ऐप्स बैन किए गए हैं. इन ऐप्स को आईटी एक्ट के सेक्शन 69 के तहत बैन किया गया है.