नमनश्री वर्मा
आरंग। भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण के तत्वधान में भव्य दीपावली मिलन समारोह 12 नवंबर को आरंग नगर के हाईस्कूल मैदान में होने जा रहा है । जिसको लेकर जोरों शोरों से तैयारी चल रही है । इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।