
रायपुर
मुम्बई की कलाकार कविता पौडवाल, रमिंदर खुराना, तृप्ति शाक्या, वाराणसी के व्योमेश शुक्ला के साथ छत्तीसगढ़ के प्रभंजय चतुर्वेदी और देवेश शर्मा देंगे भक्तिमय प्रस्तुतिमाता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने और यहां की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने राज्य शासन द्वारा इस राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन 22 अप्रैल को वाराणसी के श्री व्योमेश शुक्ला राम की शक्ति पूजा और मुम्बई की सुश्री कविता पौडवाल भक्तिमय गीतों एवं भजन की प्रस्तुति देंगी।
महोत्सव के दूसरे दिन 23 अप्रैल को मुम्बई की सुश्री रमिंदर खुराना भक्तिमय शास्त्रीय नृत्य नाटिका और भिलाई के श्री प्रभंजय चतुर्वेदी भजन प्रस्तुत करेंगे। वहीं महोत्सव के अंतिम दिन 24 अप्रैल को रायगढ़ के श्री देवेश शर्मा और मुम्बई की सुश्री तृप्ति शाक्या भक्तिमय गीत-संगीत एवं भजन की प्रस्तुति देंगी। महोत्सव के तीनों दिन छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध मानस मंडलियों द्वारा मानस गान भी किया जाएगा।