Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » GST 2.0: पेट्रोल-डीजल और शराब जीएसटी के दायरे में आएंगे वित्त मंत्री ने साफ कर दी तस्वीर…
    राष्ट्रीय

    GST 2.0: पेट्रोल-डीजल और शराब जीएसटी के दायरे में आएंगे वित्त मंत्री ने साफ कर दी तस्वीर…

    By Tv 36 HindustanSeptember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता और मंत्रियों के समूह (GoP) की मौजूदगी में हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। 8 साल बाद इनडायरेक्ट टैक्स सिस्टम में बदलाव की घोषणा से आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। परिषद ने जीएसटी के मौजूदा चार स्लैब 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत को खत्म करते हुए अब सिर्फ 2 स्लैब 5% और 18% करने की मंजूरी दे दी है।

    सरकार द्वारा टैक्स सिस्टम में किए जा रहे बदलाव के बाद 28 प्रतिशत की अधिकांश चीजें 18 प्रतिशत टैक्स बकेट में शिफ्ट हो जाएंगी। वहीं, 12 प्रतिशत टैक्स स्लैब के दायरे में आने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स 5 प्रतिशत टैक्स स्लैब के दायरे में आएंगे। वहीं सरकार ने सिन प्रोडक्ट जैसे कि सिगरेट, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर और लग्जरी प्रोडक्ट्स पर 40 प्रतिशत टैक्स तय किया है। जीएसटी का नया दर 22 सितंबर से लागू होगा।

    कंपनियों की सलाह से GST में बदलाव किया गया है
    जीएसटी में हुए इस बड़े रिफॉर्म के बाद लोगों का सवाल था कि क्या पेट्रोल-डीजल और शराब जैसी चीजें भी जीएसटी के दायरे में आएंगी। गौरतलब है कि अब तक पेट्रोल-डीजल और शराब को जीएसटी से बाहर रखा गया है। वित्त मंत्री ने ये बात फिर दोहराई है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह है कि जीएसटी रेट कट का लाभ आम लोगों तक पहुंचे।

    पेट्रोल-डीजल और शराब पर वित्त मंत्री का जवाब
    सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और बीमा कंपनियों सहित उद्योग प्रतिनिधियों ने जीएसटी सुधार करने लागू करने में पूर्ण समर्थन और आश्वासन दिया है। एक अन्य इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और शराब जीएसटी से बाहर ही रहेंगे। इन्हें निकट भविष्य में जीएसटी में लाए जाने की संभावना नहीं है।

    पेट्रोल-डीजल और शराब GST दायरे से बाहर
    आपको बताते चलें कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल और शराब को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है। शराब की बिक्री से होने वाली कमाई राज्य सरकारों के लिए उनके कुल टैक्स रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा होता, जो कई राज्यों में 15 से 25 प्रतिशत तक पहुंच जाती है। इसी वजह से शराब को जीएसटी में शामिल नहीं किया गया है। अगर शराब को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है कि राज्य सरकारों की इनकम पर सीधा असर पड़ेगा। टैक्स जानकारों का मानना है कि राज्यों के विकास और अन्य खर्चों के लिए शराब से मिलने वाला राजस्व उनके लिए काफी अहम है।

    Post Views: 1,375

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleफिर तबाही लेकर आई भारी बारिश, घरों में घुसा मलबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…
    Next Article आज ग्रहण से कितनी देर पहले लगेगा सूतक जानें इस दौरान क्या करें क्या नहीं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया ‘कबीर कुटीर’ सामुदायिक भवन का लोकार्पण…

    July 30, 2026

    क्या NDA में होगी शरद पवार की एंट्री अंजलि दमानिया ने किया अमित शाह से डील का दावा, जानिए पूरा सच…

    July 30, 2026

    मानसून में बढ़ा Eye Flu का खतरा, जानिए इसके लक्षण और बचाव के आसान उपाय…

    July 30, 2026

    बारिश में स्किन की देखभाल का आसान तरीका, घर पर बनाएं ये नेचुरल साबुन…

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया ‘कबीर कुटीर’ सामुदायिक भवन का लोकार्पण…
    • क्या NDA में होगी शरद पवार की एंट्री अंजलि दमानिया ने किया अमित शाह से डील का दावा, जानिए पूरा सच…
    • मानसून में बढ़ा Eye Flu का खतरा, जानिए इसके लक्षण और बचाव के आसान उपाय…
    • बारिश में स्किन की देखभाल का आसान तरीका, घर पर बनाएं ये नेचुरल साबुन…
    • ब्रह्म मुहूर्त में धमाका ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मचा महातूफान, रणबीर बने मर्यादा पुरुषोत्तम तो यश के रौद्र रावण ने बढ़ाई धड़कनें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?