Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या NDA में होगी शरद पवार की एंट्री अंजलि दमानिया ने किया अमित शाह से डील का दावा, जानिए पूरा सच…
    समाचार

    क्या NDA में होगी शरद पवार की एंट्री अंजलि दमानिया ने किया अमित शाह से डील का दावा, जानिए पूरा सच…

    By Tv36 HindustanJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र :– राजनीति में कब क्या मोड़ आ जाए, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भविष्य और एनसीपी के दोनों धड़ों के संभावित विलय को लेकर चल रही अटकलों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया के एक बयान ने फिर से राजनीतिक भूचाल ला दिया है। दमानिया ने दावा किया है कि शरद पवार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच एक बड़ी राजनीतिक डील पक्की हुई है।

    आइए इस एक्सप्लेनर के जरिए विस्तार से समझते हैं कि अंजलि दमानिया के दावे क्या हैं, इसके पीछे की पृष्ठभूमि क्या है और महाराष्ट्र की सियासत पर इसका क्या असर पड़ सकता है।
    सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और भारतीय जनता पार्टी के बीच पर्दे के पीछे बातचीत चल रही है। उन्होंने दावा किया कि शरद पवार ने संसद में आने वाले परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) के समर्थन में अपने सांसदों का वोट देने की पेशकश अमित शाह के सामने रखी है। इसके बदले में, शरद पवार चाहते हैं कि असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का नियंत्रण और पार्टी का मूल ढांचा पुनः उनके हाथ में सौंप दिया जाए।
    अंजलि दमानिया ने दावा किया कि इसी सिलसिले में सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सांसद सुप्रिया सुले ने भी इस मुद्दे को लेकर मुलाकात की है।

    ‘एनसीपी जल्द एनडीए में होगी शामिल’
    अंजलि दमानिया ने दावा किया कि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी जल्द ही एनडीए का हिस्सा बन सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रिया सुले इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने के बजाय टालमटोल भरे जवाब दे रही हैं।
    एनसीपी के विलय पर क्या बोले शरद पवार?
    हालांकि, शरद पवार पहले ही एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की चर्चाओं को स्पष्ट रूप से खारिज कर चुके हैं। ऐसे में इस मुद्दे को समाप्त माना जा रहा था, लेकिन अंजलि दमानिया के ताजा दावों के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अंजलि दमानिया के इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों की ओर से इन दावों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    सुप्रिया सुले का नरम रुख और पीएम मोदी से मुलाकात
    बता दें कि संसद का मानसून शुरू होने से पहले परिसीमन बिल को लेकर सुप्रिया सुले ने नरम रुख अपनाया था। सुले ने कहा कि था कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) चुनाव क्षेत्रों के पुनर्गठन से जुड़े इस संविधान संशोधन बिल का पूरी तरह समर्थन करेगी, बशर्ते इसमें लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव शामिल हो।
    वहीं संसद का सत्र शुरू होने के बाद 22 जुलाई को शरद पवार और सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। सुप्रिया सुले के बाद बयान और पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार गुट का डिलिमिटेशन बिल को समर्थन करने और एनडीए में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है।
    शरद पवार ने पिछले दिनों एनसीपी के दोनों गुटों के एक साथ आने की संभावनाओं को खारिज कर दिया था। साथ ही पीएम माेदी को बारामती आने का न्योता देकर सबको दुविधा में डाला दिया है। ऐसे में अंजलि दमानिया के दावे में कितनी सच्चाई यह तो समय ही बता पाएगा।

    Post Views: 365

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमानसून में बढ़ा Eye Flu का खतरा, जानिए इसके लक्षण और बचाव के आसान उपाय…
    Next Article वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया ‘कबीर कुटीर’ सामुदायिक भवन का लोकार्पण…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, पुजारी बने पप्पू यादव राहुल गांधी ने चढ़ाया चंदा, फिर दानपात्र लेकर भागे ये…

    July 31, 2026

    सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी में करोड़ों का घोटाला, बाजार से 4 गुना महंगे दाम पर खरीदने के आरोप कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

    July 31, 2026

    विरोध-प्रदर्शन के दौरान ‘कोई गोलीबारी नहीं हुई’ बयान पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव किया पेश…

    July 31, 2026

    मुख्यमंत्री साय की पहल से जिले को सड़क विकास की बड़ी सौगात…

    July 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, पुजारी बने पप्पू यादव राहुल गांधी ने चढ़ाया चंदा, फिर दानपात्र लेकर भागे ये…
    • सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी में करोड़ों का घोटाला, बाजार से 4 गुना महंगे दाम पर खरीदने के आरोप कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
    • विरोध-प्रदर्शन के दौरान ‘कोई गोलीबारी नहीं हुई’ बयान पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव किया पेश…
    • मुख्यमंत्री साय की पहल से जिले को सड़क विकास की बड़ी सौगात…
    • प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की भेंट, प्रदेश के विकास और इस विजन पर हुई विस्तृत चर्चा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?