मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बजते ही भाजपा और काँग्रेस ने कस ली है कमर। काँग्रेस ने अपने 144 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है जिसके कई नाम अब चर्चा का विषय बन गए हैं। इन्हीं नामों में से एक है विक्रम मास्ताल। विक्रम ने रामायण-2 में हनुमान का किरदार निभाया था और अब सियासी रण की बड़ी ज़िम्मेदारी पार्टी ने उन्हें दी है।
काँग्रेस की लिस्ट में 47 जनरल, 6 अल्पसंख्यक, 39 OBC, 22 SC, 30 ST शामिल हैं।
