पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशा मुक्ति हेतु अभियान चलाने, सभी किस्म के अवैध कार्यों पर प्रभावी कार्यवाही सहित डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरी करने वालों पर लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में मुखबीर से प्राप्त सूचना कि कुछ व्यक्ति गेवरा खदान से डीजल चोरी कर ग्राम रलिया पाईप लाईन के पास गेवरा खदान किनारे एकत्रित कर रहे है कि सूचना पर प्रभारी चौकी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर हमराह स्टॉफ के रवाना होकर रलिया जाकर घेराबंदी किया गया जहॉ पर दो व्यक्तियों को डीजल के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया।
पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमश: 01. बीरसिंह मरकाम पिता सुधराम मरकाम साकिन आवासपारा रलिया तथा 02. फेंकूराम बिंझवार पिता सहरता राम बिंझवारा अमरईयापारा रलिया का होना बताये जिनके कब्जे से तीन 3 नीले रंग के 35-35 लीटर वाले प्लास्टिक के जरीकेन में कुल 105 लीटर डीजल भरा हुआ मिला जिसके संबंध में वैध दस्तावेज अथवा बिल पेश करने हेतु नोटिस तामिल करने पर आरोपियों द्वारा कोई भी दस्तावेज पेश नही किया जा सका जिससे उक्त संपत्ति चोरी की होने की प्रबल संभावना पर तीन नीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन में भरे लगभग 105 लीटर डीजल कीमती 9,975/- रूपये को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों का कृत्य धारा सदर 41(1-4) जा.फौ./379, 34 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध इस्तगासा क्रमांक 23/2022 धारा 41(1-4) जा.फौ., 379, 34 भादवि कायम कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में हमराह पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही आगे भी अभियान जारी रहेगा।