
अहमदाबादः Hardik Patel refused to join BJP गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल के भाजपा में जाने के अटकलों पर अब विराम लग गया है। हार्दिक ने भाजपा में जाने इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने जीवन के 3 साल कांग्रेस में बर्बाद किए हैं। फिलहाल बीजेपी या आप में शामिल होने का फैसला नहीं किया है। मैं अपना हर फैसला ईमानदारी से करूंगा।
’ Hardik Patel refused to join BJP दरअसल, बुधवार को गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सियासी गलियारों में उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। कहा जा रहा था कि हार्दिक जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन अब उन्होंने खुद इस बात से इंकार कर दिया है।कांग्रेस हाईकमान पर खड़े किए सवालहार्दिक पटेल ने कांग्रेस हाईकमान पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा वो कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जरूर बने लेकिन उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई।
पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता उन्हें लगातार किनारे लगाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस केवल लोगों का इस्तेमाल करती है बाद में उन्हें बाहर निकालने की नीति अपनाती है। नरहरि अमीन, चिमनभाई पटेल को कांग्रेस से हटा दिया गया है। कांग्रेस में सच बोलने पर बदनाम किया जाता है।