Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या अपने कभी सोचा है गोल या तिकोनी न होकर चौकोर ही क्यों होती हैं Books वजह जानकर आप भी कहेंगे ‘वाह’…
    समाचार

    क्या अपने कभी सोचा है गोल या तिकोनी न होकर चौकोर ही क्यों होती हैं Books वजह जानकर आप भी कहेंगे ‘वाह’…

    By Tv 36 HindustanApril 13, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– हमने किताबों को हमेशा एक जैसे ही देखा है- सीधी, चौकोर, आयताकार, लेकिन क्या आपने कभी सवाल उठाया है कि ऐसा क्यों? क्या ये कोई नियम है? ट्रेडिशन है? या फिर कोई ऐसी वजह, जो हमने कभी सोची ही नहीं? जब मोबाइल के डिजाइन, गाड़ियों के मॉडल और यहां तक कि कुर्सियों तक में हर दिन एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं, तो फिर किताबों के मामले में हम इतने ‘सीरियस’ क्यों हैं? आज हम आपको बताने जा रहे हैं साइंस और डिजाइन से जुड़ी इसकी वो दिलचस्प वजह, जो शायद ही आपने पहले कभी सुनी होगी। आइए जानते हैं।

    प्रैक्टिकल डिजाइन
    चौकोर या आयताकार किताबों को स्टैक करना, अलमारी में जमाना, बैग में रखना या एक के ऊपर एक रखना बहुत आसान होता है। अगर किताबें गोल या तिकोनी होतीं, तो उन्हें समेटना, सहेजना और ले जाना एक झंझट बन जाता।

    सोचिए अगर गोल किताबें बैग में घूमतीं, तिकोनी किताबों के कोने मुड़ जाते और लाइब्रेरी में किताबों की जगह ही नहीं बनती, तो क्या होता?
    छपाई की साइंटिफिक वजह
    प्रिंटिंग मशीनों में जो बड़े-बड़े पेपर शीट्स इस्तेमाल होते हैं, वो आयताकार होते हैं। उन्हें काटने और फोल्ड करके बुक फॉर्म में लाने का सबसे सुविधाजनक और कम वेस्टेज वाला तरीका भी आयताकार ही है।

    यानी गोल या तिकोनी किताबें बनाना मतलब ज्यादा समय, ज्यादा लागत और ज्यादा बर्बादी।

    पढ़ने की सहूलियत भी रखती है मायने
    जब आप कोई किताब खोलते हैं, तो आपकी आंखें बाएं से दाएं और ऊपर से नीचे की तरफ चलती हैं। आयताकार पेज इस रीडिंग पैटर्न के लिए सबसे बेस्ट होते हैं। गोल पन्नों में टेक्स्ट को ढालना मुश्किल होता और तिकोनी पन्नों में जगह की बर्बादी होती।
    इतिहास की छाप
    प्राचीन समय में लोग स्क्रॉल्स (लंबे पेपर रोल्स) में लिखा करते थे, लेकिन स्क्रॉल को पढ़ना काफी मुश्किल था – बार-बार रोल खोलना पड़ता था। जब किताबों का अविष्कार हुआ, तब आयताकार फॉर्मेट सबसे ज्यादा सुविधाजनक लगा।
    धीरे-धीरे ये फॉर्मेट आदत बन गई और आज नॉर्म बन गई।
    प्रोडक्शन से लेकर डिजाइन तक
    किताबें सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं होतीं, उन्हें डिजाइन भी करना होता है, छापना होता है, बांधना होता है और भेजना भी होता है। ये सारी प्रक्रिया चौकोर शेप में सबसे आसान और सस्ती होती है। पब्लिशर्स के लिए भी यही शेप सबसे “कॉस्ट-इफेक्टिव” है।
    क्या कभी गोल या तिकोनी किताबें बनी हैं?
    बिलकुल! कुछ आर्टिस्टिक या बच्चों की किताबें एक्सपेरिमेंट के तौर पर गोल, दिल के आकार या तिकोनी भी बनी हैं, लेकिन ये आम नहीं हो सकीं क्योंकि उनका इस्तेमाल और स्टोरेज मुश्किल हो जाता है।
    किताबों का चौकोर होना सिर्फ एक संयोग नहीं, बल्कि सदियों की प्रैक्टिकल समझ, पढ़ने की सहूलियत और प्रोडक्शन की जरूरत का नतीजा है और यही वजह है कि हम आज भी चौकोर किताबें पढ़ते हैं और शायद आगे भी पढ़ते रहेंगे।

    Post Views: 1,095

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजमीन तो जमीन अब चांद पर बिक रहा प्लॉट, लोगों में मची खरीदने की होड़; जानिए कीमत और पूरी प्रक्रिया…
    Next Article पशुपालन विभाग अलर्ट चारधाम यात्रा रूट पर फैली हॉर्स फ्लू बीमारी, बीमार जानवर हुए…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…

    April 29, 2026

    सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…

    April 29, 2026

    Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…

    April 29, 2026

    5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…
    • सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…
    • Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…
    • 5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?