सरगुजा। सरगुजा दौरे में पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने सरगुजा संभाग की स्वास्थ्य अधिकारियों व डॉक्टरों की समीक्षा बैठक ली। दरअसल सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किस तरह से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं इस पर चर्चा की गई।
साथ ही पिछले दिनों बलरामपुर जिले में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पंडो जनजाति के 45 से अधिक लोगो की मृत्यु पर भी चर्चा की गई.
इधर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की विशेष पिछड़ी जनजाति के 90 हजार से एक लाख तक सरगुजा संभाग में इनकी जनसँख्या है.जिसको कैसे संरक्षित किया जाये और इनके मौत होने के कारणों का भी पता लगाया जाये. इन सभी बातों पर अधिकारियो और डॉक्टरों को बताया और समझाया गया है..ताकि मौत के आकड़ो में कमी आ सके और इस संरक्षित जनजाति के लोगो को बचाया जा सके।