मध्यप्रदेश:– प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन में तेज धूप जहां जमीन को भट्टी की तरह तपा रही है, वहीं रात में भी गर्म हवाएं बेचैन कर रही हैं। शहर में गर्मी ने अब अपने तेवर तेज कर दिए हैं।
सूरज की तीखी तपिश के कारण तापमान (MP Weather Update) में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिनभर चली गर्म हवाओं ने लोगों को लू जैसा अहसास कराया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
