
Holi Special Gujiya: आज हम आपको होली के लिए स्पेशल गुलकंद गुजिय की रेसिपी बताने जा रहे हैं. जिसमें आपको पान का रिफ्रेशमेंट और गुलकंद के स्वाद का भरपूर मजा आने वाला है.
सामग्री
पपड़ी के लिए
1 कप मैदा
1 बड़ा चम्मच घी
1/2 कप या अधिक पानी
एक चुटकी नमक
भराई के लिए
2 पान के पत्ते
2 बड़े चम्मच गुलकंद
1 बड़ा चम्मच सूखा नारियल
1 बड़ा चम्मच पिसे हुए मेवा
1 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
1/2 कप चीनी
सिरप के लिए
1/2 कप पानी
पान गुलकंद गुजिया बनाने की विधि:
सख्त आटा गूंथ लें- सबसे पहले आटे में घी डालें, इसे अच्छी तरह से तब तक मलें जब तक कि यह हाथों में दबाते हुए एक बॉल ना बन जाए, अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा गूंथ लें.
इसे आधे घंटे के लिए रख दें.
पान को मिक्सी में पीस लीजिये, फिर उसे एक कटोरे में कर उसमें गुलकंद, सूखा नारियल, पिसा हुआ मेवा डालिये फिर अच्छी तरह मिला लीजिये.
अब एक छोटी लोई लें और उसे बड़े आकार में बेल लें.
अब उसे हाथों से थोड़ा बड़ा कर लें. एक और दूसरी थोड़ी बड़ी पूरी बेलें.
कटी हुई पूरी पर साधारण पूरी रखें और स्टफिंग भरकर गूजिया के सांचे में दबा दें.
इसे निकाल कर मध्यम आंच पर क्रिस्पी होने तक फ्राई करें.
मिठास के लिए चाशनी में डुबोएं.