नई दिल्ली:- हमें ये समझना चाहिए कि 42 हज़ार लोग मारे गए हैं, क्यों मारे गए, सवाल-हिंदू मुस्लिम का नहीं है, इनसे ज़्यादा मुसलमान गुजरात में है, कश्मीर से ज़्यादा मुसलमान उत्तर प्रदेश में हैं, कश्मीर से ज़्यादा मुसलमान बिहार में है।
कश्मीर से ज़्यादा मुसलमान असम में हैं, क्यों वहां अलगाववाद नहीं हुआ, क्यों वहां टेररिज़्म नहीं हुआ, बाउंड्री का भी सवाल नहीं है साहब, कई ऐसे राज्य हैं, राजस्थान की बाउंड्री भी पाकिस्तान से लगती है, गुजरात की बाउंड्री भी पाकिस्तान से लगती है।
क्यों हुआ? क्योंकि धारा 370 अलगाववाद को बल देती थी और अलगवावाद के कारण आतंकवाद खड़ा हुआ.
