Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तेज धूप से खुद को बचाने मे काम आएगी होमियोपैथी :डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    तेज धूप से खुद को बचाने मे काम आएगी होमियोपैथी :डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी

    By Tv 36 HindustanMay 29, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गर्मी के दिन आते ही लू लगना एक आम बात होती हैं। लू को हीट स्ट्रोक भी कहते है। धूप में जाने पर लू लगने का खतरा बना रहता हैं। इसे साधारण नहीं समझना चाहिए बल्कि तुरंत उपचार कराना चाहिए क्योंकि ज्यादा होने पर व्यक्ति के प्राण भी जा सकते हैं। होम्योपथी से न सिर्फ लू से बचाव किया जा सकता हैं बल्कि धूप में जाने से पहले होम्योपैथिक दवाई खाने से लू लगने से बचा भी जा सकता है ।
    डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी ने बताया की
    धूप में जाने पर पसीना अधिक आने से शरीर में नमक और पानी की कमी हो जाती हैं,
    मौसम का तापमान बढ़ने से शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। इस बिगाड़ का शरीर पर आंतरिक दुष्प्रभाव है लू। तेज बुखार, बेचैनी, असहनीय सिर दर्द, पेशाब न होना, शरीर में जलन, मुँह और गले में सूखापन, तीव्र अवस्था में बेहोशी इसके मुख्य लक्षण हैं। अगर लू लग ही जाए तो होम्योपैथी में इसके असरकारी उपाय हैं।

    क्या न करें

    मौसम में परिवर्तन हो रहा है। अत: सर्दी-खांसी और बुखार होने की संभावना बनी रहती है। इस मौसम में जब भी बाहर से घर आएं तुरंत ना तो ठंडा पानी पीना चाहिए और न ही एसी या पंखा चलाना चाहिए। थोड़ी देर आराम करने के बाद ही नार्मल पानी पीए अथवा पंखा चलाएं। ऐसा नहीं करने पर सिर दर्द होने की संभावना रहती है। गर्म धूप और गर्म हवा से लू लगने की संभावना रहती है।गर्म हवा से आते ही पसीने को सूखने दें उसके बाद ही नहाए तुरंत न नहाए .

    क्या करें

    लू से बचने के लिए घर से बाहर निकलने के पहले भोजन कर लें। खाली पेट लू लगने की संभावना बढ़ जाती है। पानी ज्यादा पीएं। साथ ही मौसमी रसदार फलों का सेवन करें।

    लक्षण

    शरीर का तापमान बढ़ जाना,तेज सिरदर्द होना,उल्टी होना,बुखार होना,पैर के तलवे में जलन होना,पसीना कम आना,कमजोरी लगना,हाथ-पैर कांपना,सांस लेने में तकलीफ
    भ्रम की अवस्था,कॉमा,घबराहट होना,उल्टी होना,पतली दस्त,उल्टी होना.

    होम्योपैथिक उपचार

    नेट्रम-म्यूर
    धूप में जाने पर पसीना अधिक आने से शरीर में नमक और पानी की कमी हो जाती हैं। चूंकि यह दवा नमक से बनती हैं इसलिए इससे शरीर में नमक की पूर्ति हो जाती हैं। दिन में 10/11 बजे तकलीफ ज्यादा बढ़ती हैं। सिरदर्द होता है। कमजोरी लगती है। आँखों में जलन होती है। प्यास अधिक लगती है। ब्लड-प्रेशर कम हो जाता है। इसे धूप में जाने से पहले खाने से लू नहीं लगती है।

    ग्लोनाईन
    चक्कर आते हैं। धूप में जाने पर सिरदर्द होता है। बुखार और घबराहट होती है। सिर में गर्मी लगती है। शरीर का तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है। जी मचलाये। तेज गर्मी से होने वाली तकलीफ। तकिये पर सिर नहीं रखा जाता। धड़कन बढ़ जाती है। सांस लेने में तकलीफ होती है। ब्लड-प्रेशर बढ़ जाता है।

    बेलाडोना
    त्वचा गर्म सूखी और लाल होती है। बेचैनी रहती है। बहुत तेज सिरदर्द माथे में रहता है। प्यास बहुत लगती है। गाल बहुत गर्म और लाल होते है। चक्कर आते है। कान में तेज दर्द होता है। धड़कन बहुत तेज हो जाती है। हाई फीवर में मानसिक अवस्था बहुत आक्रामक हो जाती है।

    जेलसीमियम
    चक्कर बहुत आते हैं। रोगी ऊंघता रहता है। हर समय नींद सी आती रहती है। सुस्ती छाई रहती है। पल्स बहुत धीमी हो जाती है। डिप्रेशन धूप में जाने बाद बढ़ जाता हैं। पलके इतनी भारी लगती है कि मरीज आखें नहीं खोल पाता है। रोगी को प्यास नहीं लगती है। त्वचा पर लाल रंग के दाने निकलते हैं। हमेशा थकान लगती है।

    लू से बचने के घरेलू उपाय
    1) टेशू के फूलों को पानी में उबाल कर उसके पानी में पहनने बनियान आदि जो पेट,सीना और पीठ को ढंके के कपड़े भिगो कर छाया में सुखा लें। फिर उसे धो कर रख लें। जब भी धूप में जाना हो, इसे पहन कर निकलें। इससे लू नहीं लगती है। छोटे बच्चों को लू से बचाने के लिए यह बहुत उपयोगी है।
    2) धूप में जाने से पहले अधिक से अधिक पानी पी कर जाएं।
    3) धूप में जाते समय गर्दन का पिछला भाग ढंक कर रखें।

    Post Views: 650

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअधिकारी-कर्मचारियों को वीवीपैट मशीन एवं प्रपत्रों के सीलिंग का दिया गया प्रशिक्षण
    Next Article खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं राज्य शासन द्वारा संचालित अकादमियों में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल आयोजित उत्कृष्ट खिलाड़ी 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, देखें डिटेल…

    September 11, 2026

    Su-57 पर भारत-रूस में होगी बड़ी डील मोदी-पुतिन की मुलाकात में बनेगी बात, पूर्व मेजर जनरल ने बताया पूरा प्लान…

    September 11, 2026

    इस खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि…

    September 11, 2026

    इन कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री साय…

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, देखें डिटेल…
    • Su-57 पर भारत-रूस में होगी बड़ी डील मोदी-पुतिन की मुलाकात में बनेगी बात, पूर्व मेजर जनरल ने बताया पूरा प्लान…
    • इस खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि…
    • इन कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री साय…
    • हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?